फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vegetable market will be shifted from highway

कानपुर रोड पर जाम का कारण बन रहीं सब्जी मंडियां होंगी शिफ्ट

Tue, 23 Aug 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
vegetable market will be shifted from highway
लखनऊ-कानपुर व लखनऊ-बाराबंकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए सोमवार शाम नगर निगम मुख्यालय में अपर नगर आयुक्त प्रशासन अभय पांडेय की अध्यक्षता में एनएचएआई, पुलिस व एलडीए के अधिकारियों की बैठक हुई। कानपुर रोड पर चिल्लावां, बंथरा व आसपास की सड़क पर जो सब्जी मंडी लगती हैं, उन्हें मुख्य मार्ग से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम आसपास के इलाके में जमीन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे पर जाम का कारण बनने वाले वाहनों को एनएचएआई अपनी क्रेन लगाकर हटवाएगा और नगर निगम उनको ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग में खड़ी कराएगा। बैठक में तय हुआ कि राजमार्गों और शहीद पथ पर गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने या अन्य कारणों से लगने वाले जाम को दूर करने के लिए दोनों तरफ 10 किमी पर दो क्रेन लगाई जाएंगी। ये क्रेन एनएचएआई अपने खर्चे पर लगवाएगा। दोनों पटरियों पर अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। बैठक में यह भी बात आई कि थाना बंथरा व कानपुर रोड पर शहीद पथ मोड़ केपास दो क्रेन लगी हैं, वह कम क्षमता की हैं। कानपुर रोड पर चिल्लावां, बंथरा सहित कई जगहों पर सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी से भी जाम लगने की बात आई। नगर निगम ने संपत्ति विभाग से मंडियों को शिफ्ट करने के लिए जमीन चिह्नित करने को कहा है। बैठक में अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई गुंजन सिंह, एलडीए के ओएसडी अमित राठौर, सहायक नगर आयुक्त यमुनाधर चौहान, तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा व जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय हुआ:
- राष्ट्रीय राजमार्ग व उससे जुड़े सर्विस मार्गों की मरम्मत व स्ट्रीट लाइट एनएचएआई लगवाएगा।
- शहर में जो 83 ऑटो-टेम्पो स्टैंड चिह्नित किए गए हैं उन पर आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण किया जाए। उसके बाद वैध स्टैंडों की सूची का प्रकाशन भी समाचार पत्रों में कराया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर नगर निगम के संबंधित जोनल अफसर अपने क्षेत्र में प्रवर्तन दल केसहयोग से अतिक्रमण हटवाएंगे।
हर विभाग की जिम्मेदारी तय
यह बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई है। इसमें तय हुआ कि किस विभाग को क्या करना है। कानपुर रोड पर जो सब्जी मंडी लगती हैं, उनको शिफ्ट करने की नई बात आई है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो महीने का समय लग जाएगा।

- अभय पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रशासन
150 गाड़ियों को हटवाया
ट्रांसपोर्ट नगर में जाम का कारण बनने वाली 150 गाड़ियों को नगर निगम की टीम ने सोमवार को उठवाकर पार्किंग में खड़ा कराया। इस दौरान नगर निगम टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। नगर निगम के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की सभी नौ पार्किंग चालू कर दी गई हैं। वहां पर सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों को लगाया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर में जो गाड़ियां इधर-उधर सड़क पर खड़ी थीं और यातायात बाधित कर रही थीं, उन्हें हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed