लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में नैक टीम के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति प्रो. संजय सिंह के नेतृत्व में एकेडमिक ऑडिट टीम ने बृहस्पतिवार को गेस्ट हाउस और विवि के सभी छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
साथ ही हेल्थ सेंटर, इंफॉर्मेशन एंड गाइडेंस ब्यूरो, योगा वेलनेस सेंटर, स्टूडेंट काउंसलिंग सेंटर, प्लेसमेंट सेल, एनसीसी और खेल सेक्शन का भी जायजा लिया। छात्रावासों में कुलपति प्रो. सिंह ने विद्यार्थियों से बात कर उनके सुझाव लिए। साथ ही अधिकारियों को इस पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में संयोजक प्रो. प्रीति सक्सेना, सदस्य प्रो. राम चंद्रा, प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. कमान सिंह तथा प्रो. बीएन दुबे उपस्थित थे।