फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vasant Panchami: Heavy vehicles will be diverted, preparations for barricading at five places

वसंत पंचमी : भारी वाहन डायवर्ट होंगे, पांच जगहों पर बैरिकेडिंग की तैयारी

Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami: Heavy vehicles will be diverted, preparations for barricading at five places
रायबरेली। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हादसे के बाद रायबरेली में ट्रैफिक ब्लॉक किया गया था। करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया में ठहराया गया था और 16 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा था। अचानक आए निर्देश से जिले की यातायात व्यवस्था को सही करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए थे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने वसंत पंचमी स्नान से पहले पुख्ता यातायात व्यवस्था की तैयारी कर ली है। क्योंकि वसंत पंचमी तीसरा शाही स्नान होगा और लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का लोड अधिक होगा। लखनऊ और प्रयागराज कंट्रोल रूम के निर्देश आने से पहले ही जिला प्रशासन यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुट गया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग स्टैंड रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

महाकुंभ शुरू होने के बाद से शहर के साथ ही लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ी हुई है। इस कारण शहर के सिविल लाइन और गोल चौराहा पर रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। मौनी अमावस्या पर ट्रैफिक ब्लॉक किया गया तो शहर की यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतर गई थी। वसंत पंचमी पर ऐसा न हो, इसके तैयारी शुरू कर दी गई है। सिविल लाइन चौराहा, जेल गार्डेन रोड, कानपुर-रायबरेली हाईवे, कुचरिया रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा पर बैरिकेडिंग स्टैंड रखे गए हैं। शनिवार रात से ही ट्रैफिक को मोड़ा जाएगा। हालांकि, अभी रूट डायवर्जन चार्ट फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। बछरावां, ऊंचाहार, सलोन में भी रूट चार्ट को लेकर अधिकारी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारी वाहनों को शहर में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक एंट्री दी जा रही है। इसके बाद भारी वाहनों को इंदिरा नगर होते हुए ओवरब्रिज से प्रयागराज भेजा जा रहा है। सिविल लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है तो गोल चौराहे पर हादसे को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। एडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि वसंत पंचमी को लेकर तैयारी की जा रही है। यातायात व्यवस्था बहुत बेहतर रहेगी। किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। साथ ही शासकीय आदेश के तहत ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति में उसके निस्तारण की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की रहेगी नो एंट्री, भारी वाहनों पर रोक
लालगंज (रायबरेली)। पुलिस अधीक्षक की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। भारी वाहनों से होने वाले संभावित जाम को देखते हुए नगर से होकर रायबरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को सुबह सात बजे शाम नौ बजे तक रोका जाएगा। शुक्रवार सुबह यातायात पुलिस ने बांदा, फतेहपुर, कानपुर व उन्नाव की तरफ से रायबरेली की तरफ जाने वाले ट्रकों को बीरा पासी चौक से बछरांवा की ओर से भेजा। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे से शाम नौ बजे तक भारी वाहन रायबरेली की तरफ जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। रोडवेज बसों और छोटे वाहनों को छोड़कर ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों को लालगंज-बछरावां राजमार्ग होते हुए डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed