फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vasant Panchami Amrit Snan: Important responsibility assigned to new officers, special security arrangements w

वसंत पंचमी अमृत स्नान: नए अधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, छह चरणों में लागू होगी सुरक्षा की व्यवस्था

Mon, 03 Feb 2025 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Feb 2025 07:08 AM IST
सार

Vasant Panchami Amrit Snan: महाकुंभ में वसंत पंचमी का अमृत स्नान सोमवार को होना है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए शासन ने विशेष योजना बनाई है। 

 

विज्ञापन
Vasant Panchami Amrit Snan: Important responsibility assigned to new officers, special security arrangements w
महाकुंभ में वसंत पंचमी स्नान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व को लेकर महा कुम्भ प्रशासन ने महाकुम्भ क्षेत्र में आवागमन और भीड़ को एक जगह जमा होने से रोकने के लिए विशेष योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसमें नए अधिकारियों की जिम्मेदारी और नए सिरे से पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट भी शामिल है।

विज्ञापन


वसंत पंचमी स्नान पर्व पर लागू होगी 6 स्तरीय विशेष योजना
वसंत पंचमी के स्नान पर्व को देखते हुए महाकुम्भ प्रशासन ने पुलिस के डिप्लॉयमेंट प्लान में सुदृढ़ीकरण के लिए 6 चरणों की विशेष योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत सबसे पहले वर्तमान में मौजूद सीएपीएफ एवं पीएसी कम्पनियों का रीडिप्लॉयमेंट किया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


महाकुंभ क्षेत्र में बैरियर एवं बैरिकेडिंग का सुदृढ़ीकरण भी किया जाएगा। महाकुंभ क्षेत्र में लगे साइनेजेज को पर्याप्त ऊंचाई एवं दृश्य स्थानों पर लगवाया गया है। आईट्रिपल सी की तरफ से द्वारा अलर्ट मैसेज की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण कार्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती का किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा क्षेत्र की पुलिस का रीडिप्लॉयमेंट
इस नई योजना के अंतर्गत अखाड़ा क्षेत्र में सीएपीएफ की 07 कंपनियों को हटाकर आवश्यक नए क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इसमें 03 कंपनी को दक्षिणी झूंसी क्षेत्र, 02 कंपनी उत्तरी झूंसी क्षेत्र में, 02 प्लाटून शास्त्री पुल में और एक एक प्लाटून काली रैम्प से अपर संगम मार्ग क्षेत्र में एवं काली अपर संगम मार्ग से संगम क्षेत्र में लगाई जाएगी। 

स्नानघाट सर्कुलेटिंग एरिया में रीडिप्लॉयमेंट

स्नान घाट का संगम क्षेत्र सबसे अधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां स्नान घाट सर्कुलेटिंग एरिया संगम से एक कंपनी दो प्लाटून महिला सीआर पीएफ का रीडिप्लॉयमेंट होगा। इस नवीन ड्यूटी में एक प्लाटून गंगा मूर्ति तिराहे पर, एक प्लाटून जीटी जवाहर पर और एक कंपनी अखाड़ा मार्ग पर ड्यूटी शामिल है। संगम क्षेत्र में अतिरिक्त सीएपीएफ की तैनाती की गई है। इसके अंतर्गत संगम क्षेत्र को 06 कम्पनी सीएपएफ अतिरिक्त दी गयी है। इसमें 03-03 कम्पनियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी संगम घाट मे लगायी जायेगी ।

अतिरिक्त गजटेड पुलिस अधिकारियों की तैनाती
वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर पुराने अनुभवी गज टेड पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया जायेगा। इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के चार अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को भी ड्यूटी में लगाया जाएगा। इस तरह नवीन पुलिस अधिकारियों की ऊर्जा और पुराने पुलिस अधिकारियों के अनुभव दोनो को उपयोग किया जायेगा। 

बैरियर एवं बैरिकेडिंग का मजबूत बनाना

Vasant Panchami Amrit Snan: Important responsibility assigned to new officers, special security arrangements w
महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लेते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
कुम्भ मेला क्षेत्र के 12 बैरियर एवं बैरिकेडिंग का विशेष सुदृढ़ीकरण किया गया है। इसके अंतर्गत  काली मार्ग पर पड़ने वाले सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, त्रिवेणी मार्ग पर पड़ने वाले सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, नागवासुकी रैम्प के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, गंगा मूर्ति तिराहे की सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, जी.टी. जवाहर चौराहे की सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, फोर्ट चौराहे की सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, अखाड़ा प्रवेश एवं वापसी मार्ग के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, समस्त पाण्टून पुल के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, ओल्ड जीटी मार्ग के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, लोवर संगम मार्ग के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग, मुक्ति मार्ग के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग और दक्षिण झुंसी, उत्तरी झूसी व अखाड़ा क्षेत्र के समस्त गाटा मार्गों के सभी बैरियर व बैरिकेडिंग शामिल हैं। 

संवेदनशील 11 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
 प्रशासन की तरफ से 11 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इन स्थानों में टीकरमाफी, गंगामूर्ति चौराहा, नागवासुकी रैम्प, काली रैम्प, अपर संगम मार्ग, जी.टी. जवाहर चौराहा, झूसी से परेड आने वाले समस्त पीपा पुल, झुंसी क्षेत्र में जगदीश मार्ग, महावीर मार्ग, अक्षयवट मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग, छतनाग मार्ग, अखाड़ा वापसी मार्ग से सटा हुआ गंगा प्रसार क्षेत्र,ओल्ड जीटी घाट से सम्पूर्ण ओल्ड जीटी मार्ग क्षेत्र शामिल है। यहां पर 37 क्यूआरटी 01 कम्पनी पीएसी रिजर्व में लगाई गई है। 

साइनजेज और एलर्ट पर बदलाव
संगम से वापस जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को साइनेज पूरी तरह से दिख सकें इसके लिए वापसी के सभी मार्गों में साइनेज की संख्या और उनकी ऊंचाई बढ़ा दी गई है। साथ ही वीएमडी पर डिजिटल डिस्प्ले पर आने जाने की जानकारी दी जाएगी। इन्ही में कौन सा पांटून पुल आने और कौन सा जाने के लिए खुला है इसकी भी जानकारी निरंतर साझा की जाएगी। परिस्थितियों को देखते हुए आई ट्रिपल सी से भेजे जाने वाले अलर्ट मैसेज की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed