फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varun, Maneka and Katiyar out of BJP National Working Committee: maximum members from UP, Laxmikant Bajpai got the place

वरुण, मेनका व कटियार भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति से बाहर : सबसे ज्यादा सदस्य यूपी से, लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मिली जगह

Thu, 07 Oct 2021 09:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यसमिति के जरिये उत्तर प्रदेश में नए नेतृत्व की बुनियाद रख दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि बड़ा चेहरा होना ही काफी नहीं है बल्कि पार्टी की लाइन पर चलने वाले ही आगे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
Varun, Maneka and Katiyar out of BJP National Working Committee: maximum members from UP, Laxmikant Bajpai got the place
मेनका गांधी-वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी, सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार सहित कई अन्य नेताओं को जगह नहीं मिली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सबसे अधिक 41 सदस्य यूपी से शामिल किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यसमिति के जरिये उत्तर प्रदेश में नए नेतृत्व की बुनियाद रख दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि बड़ा चेहरा होना ही काफी नहीं है बल्कि पार्टी की लाइन पर चलने वाले ही आगे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय कार्यसमिति में सोशल इंजीनियरिंग का भी खास ध्यान रखा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, ब्रजेश पाठक जैसे दूसरे दलों से आए प्रभावशाली नेताओं को भी कार्यसमिति में शामिल किया है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से समय-समय पर अलग-अलग मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ  बयानबाजी कर रहे पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी और उनकी मां तथा सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी को कार्यसमिति में जगह न देकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुशासनहीनता के पर संदेश देने की कोशिश की है। वहीं नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, एटा के सांसद और पूर्व राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर सिंह को भी कार्यसमिति में जगह नहीं मिली है। इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, देवरिया के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को भी कार्यसमिति में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्य समिति में उत्तर प्रदेश से पीएम मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, रेखा वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, लोकसभा में मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ला और आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय को भी जगह मिली है।

आगामी विधानसभा चुनाव के तहत जातीय समीकरण साधने के लिए भाजपा ने कार्य समिति में ब्राह्मण, जाट, निषाद, कुर्मी, राजभर व वैश्य नेताओं को जगह दी है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, राज्यसभा सदस्य अनिल जैन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, गौरव भाटिया, जफर इस्लाम और प्रेम शुक्ल को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।


वहीं सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और सांसद अनुराग शर्मा को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य कार्यसमिति में रखा गया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधमोहन सिंह, सह प्रभारी सत्य कुमार, सुनील ओझा, संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और सह संगठन मंत्री कर्मवीर को भी सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed