{"_id":"582888854f1c1ba16fb3b98f","slug":"varun-gandhi-speaks-about-bjp-s-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण का पलटवार, पद के लिए काम के लिए याद करती है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण का पलटवार, पद के लिए काम के लिए याद करती है जनता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
वरूण गांधी
सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में मोदी सरकार के एजेंडे की तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज राजनीति में बोलने वाले बहुत हैं, जबकि काम करने वाले कम हैं। नेता कुर्सी के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन जनता नेता को नहीं उसके लिए काम करने वाले को याद रखती है।
विज्ञापन
वरुण ने एक कार्यक्रम में कहा कि मेरे पिता संजय गांधी को लोग मारुति उद्योग व नोएडा जैसे औद्योगिक हब बनाने के लिए याद करते हैं। वहीं, मां मेनका गांधी को पशुओं के लिए किए जा रहे काम के कारण।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा का एजेंडा बताते हुए कहा कि हमारी कोशिश किसानों व कृषि के लिए आर्थिक प्लान तैयार करने, समाज में व्याप्त आर्थिक विषमता खत्म करने की है। उन्होंने ये भी कहा कि देश विदेशी निवेश व एनआरआई के सहारे विकास नहीं कर सकता।