फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi praise pandit nehru in lucknow

नेहरू के आलोचकों को वरुण गांधी का करारा जवाब

Sat, 03 Sep 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Sep 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi praise pandit nehru in lucknow
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala bureau

कुछ लोग कहते हैं पंडित नेहरू ने देश के लिए क्या किया। पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए साढ़े पंद्रह साल जेल में बिताए थे। परिवार की दृष्टि से यह कोई छोटा त्याग नहीं है। ये बातें भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

विज्ञापन


वरुण गांधी यहां संगीत नाटक एकेडमी के संत गाडगे सभागार में मीडिया नेस्ट सोसायटी और सिटीजन फोरम के यूथ कॉनक्लेव में आइडियाज फॉर न्यू इंडिया विषय पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


बीजेपी सांसद ने कहा, 'पहले प्रधानमंत्री ने त्याग किया, परिवार को छोड़ा और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। साथ ही उन्होंने कहा, 'पहले के नेता सौ-सौ किताबें पढ़ते थे, उनमें विचार शक्ति थी। आज कोई 10 नेताओं के नाम बता दे, जो कृषि, श्रम या विदेश नीति पर सोच रखते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे नाम के आगे गांधी है इसल‌िए आप मुझे सुनने आए हैं

varun gandhi praise pandit nehru in lucknow
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं प‌ंडित नेहरू बहुत आसानी से प्रधानमंत्री बन गए उन्होंने राजा की तरह जीवन जिया। अगर कल को कोई मुझसे कहे कि 15 साल जेल में बिताने के बाद मैं तुम्हें एक ऊंची पोस्ट दूंगा तो मैं कहूंगा, माफ करो। 15 साल एक लंबा वक्त है जो किसी भी व्यक्ति को तोड़ सकता है।' 

वरूण ने कहा, 'मेरे नाम के आगे गांधी है, इसलिए यहां हूं, यदि मेरे नाम के आगे तिवारी, सिंह, प्रसाद या कुछ और लगा होता को कौन सुनने आता ? उन्होंने कहा, वास्तव में राजनीति का मतलब चुनाव हारना-जीतना नहीं, उसूलों की लड़ाई लड़ना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed