फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varanasi won in hockey

Lucknow News: हॉकी में वाराणसी जीता

Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Varanasi won in hockey

विज्ञापन
रायबरेली। चार दिवसीय ओपन राज्य आमंत्रण सीनियर हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। प्रदेश की 10 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को कुल सात मुकाबले हुए।
उद्घाटन मैच में वाराणसी हॉस्टल ने अयोध्या मंडल को 2-0 से हराया। वहीं झांसी, लखनऊ व रायबरेली आदि की टीमों ने भी अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में झांसी हॉस्टल ने प्रयागराज मंडल को 3-0 से, रायबरेली ने मुरादाबाद मंडल को 4-1 से , वाराणसी हॉस्टल ने मुरादाबाद मंडल को 3-0 से हराया। जबकि लखनऊ ने प्रयागराज मंडल को 4-1 से हराया। जबकि गोरखपुर और कानपुर मंडल के बीच हुआ मुकाबला ड्रा रहा। उधर, लखनऊ मंडल ने एकतरफा मैच में अयोध्या मंडल को 10-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लखनऊ, झांसी, वाराणसी हॉस्टल के साथ प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मुरादाबाद व अयोध्या मंडल समेत गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व रायबरेली की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने किया। इस मौके पर डॉ. एसएम सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ल, डॉ. संजीव जायसवाल, मो. जावेद, राजीव अग्रवाल, परमेंदर, मो. अयूब खान, संजय वर्मा, बाबूलाल, मुकेश कुमार, मंजू, नरेश कुमार व किरन कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed