फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Varanasi was shocked by cooker bomb: Terrorist targeted Cantt railway station and Sankat Mochan temple

कुकर बम से ही दहला था वाराणसी : आतंकी ने कैंट रेलवे स्टेशन व संकट मोचन मंदिर को बनाया था निशाना

Mon, 12 Jul 2021 11:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 11:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में प्रेशर कुकर बम से धमाकों की ये सबसे बड़ी घटना थी। हालांकि देश के अन्य हिस्सों में प्रेशर कुकर बम से धमाकों की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Varanasi was shocked by cooker bomb: Terrorist targeted Cantt railway station and Sankat Mochan temple
लखनऊ में आतंकी के घर से प्रेशर कूकर ले जाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में एटीएस ने रविवार को दो आतंकियों को गिरफ्तार कर जो दो प्रेशर कुकर बम बरामद किए हैं, वो इस कदर खतरनाक हैं कि इनके धमाके से बड़ी जनहानि होती। ऐसे ही प्रेशर कुकर बम से सात मार्च 2006 को प्रयागराज के आतंकी वलीउल्ला ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन व संकट मोचन मंदिर को दहलाया था। उत्तर प्रदेश में प्रेशर कुकर बम से धमाकों की ये सबसे बड़ी घटना थी। हालांकि देश के अन्य हिस्सों में प्रेशर कुकर बम से धमाकों की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर सात मार्च 2006 को प्रेशर कुकर बमों के सीरियल ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत व 20 घायल हुए थे। जबकि संकट मोचन मंदिर में सात भक्तों की जान गई थी व कई घायल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही एसटीएफ व पुलिस ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से आतंकी वलीउल्ला को गिरफ्तार सीरियल ब्लास्ट की घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन


प्रयागराज के फूलपुर का रहने वाला वलीउल्ला आतंकी संगठन हूजी से जुड़ा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी संख्या में नए प्रेशर कुकर, आईईडी व इनसे बम बनाने का अन्य सामान बरामद हुआ था। एसटीएफ की छानबीन में पता चला कि वलीउल्ला प्रेशर कुकर बम बनाने में माहिर है और उसने कई युवकों को बम बनाना सिखाया था। मौजूदा समय में आतंकी वलीउल्ला गाजियाबाद जेल में सजा काट रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed