फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vande Bharat from 7 nov

Lucknow News: नैमिष दर्शन में होगी आसानी, सहारनपुर के लिए वंदे भारत 7 से

Sat, 01 Nov 2025 04:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
vande Bharat from 7 nov

विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर वाया सीतापुर चलेगी ट्रेन वाराणसी से खजुराहो के लिए भी चलाई जाएगी वंदे भारत ट्रेन

लखनऊ। लखनऊ से सहारनपुर के लिए वाया सीतापुर वंदे भारत ट्रेन का संचालन सात नवंबर से शुरू होगा। इससे सीतापुर के रास्ते चक्रतीर्थ नैमिषारण्य के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को राहत हो जाएगी। इसी क्रम में वाराणसी से खजुराहो के लिए भी वेदे भारत चलाई जाएगी।

ट्रेन के संचालन की सूचना कुछ दिन पूर्व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की थी। इसके बाद ट्रेन की समयसारिणी आदि तैयार कर नोटिफिकेशन जारी किया गया। लखनऊ से पहली बार सीतापुर भी वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड जाएगा। गाडी संख्या 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर हफ्ते के छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर सीतापुर सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुडकी होते हुए सहारनपुर दोपहर पौने एक बजे पहुँच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस भी सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलकर रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर रात 90:50 बजे तथा लखनऊ जंक्शन रात 11 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वाराणसी खजुराहो वंदे भारत से मिलेगी राहत

दूसरी ओर वाराणसी से सप्ताह में छह दिन खजुराहो के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। 26422 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5:25 बजे चलकर विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा होते हुए खजुराहो दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी। वापसी वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे चलकर उपरोक्त पसी में गाडी संख्या 26421 स्टेशनों से होते हुए वाराणसी रात 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed