फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vande Bharat footage will be scrutinized

Lucknow News: खंगाली जाएगी वंदेभारत की फुटेज

Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat footage will be scrutinized
बछरावां (रायबरेली)। वंदेभारत एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर के मामले में छानबीन तेज कर दी गई है। मंगलवार को फिर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने घटनास्थल और आसपास के गांवों में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पत्थर फेंकने वाले की शिनाख्त के लिए वंदेभारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगाई जाएगी। इसके लिए विवेचक को गोरखपुर भेजा जाएगा। यह माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट अराजकतत्व ने पत्थर फेंका था, जिससे एसी कोच सी-3 का शीशा चटक गया था। बछरावां की आरपीएफ ने घटनास्थल पर छानबीन की, वहीं रायबरेली स्टेशन पर पहुंची वंदेभारत का परीक्षण भी कराया गया था। मामले में केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के दूसरे दिन भी घटनास्थल और आसपास के इलाके व नीमटीकर गांव में जीआरपी और आरपीएफ ने छानबीन की, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आरपीएफ को सीसीटीवी फुटेज का इंतजार है। रेलवे अधिकारी बताते हैं कि आठ कोच वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में 56 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हर कैमरे की क्षमता 200 मीटर दूरी तक है। यानी कि 200 मीटर दूर की गतिविधि को कैमरे में कैद किया जा सकता है। इसीलिए सीसीटीवी फुटेज से सुराग हाथ लग सकता है। बछरावां के आरपीएफ प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वंदेभारत के सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए विवेचक को गोरखपुर भेजा जाएगा। दो दिन में फुटेज आने के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदेभारत की सुरक्षा के लिए तैनात रहे सिपाही
वंदेभारत के आने पर रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था रहती थी, लेकिन घटना के बाद से आरपीएफ व जीआरपी ज्यादा सतर्क हो गई है और सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को सुबह वंदेभारत ट्रेन के गोरखपुर से प्रयागराज जाते समय और शाम को वापस लौटते समय सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। बछरावां क्षेत्र में हर 300 मीटर की दूरी पर सिपाही तैनात किए गए, ताकि फिर कोई घटना न घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed