फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaishya community angry with statement of Energy Minister AK Sharma demanded his dismissal from CM Yogi

UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान से खफा वैश्य समाज... सीएम योगी से बर्खास्तगी की मांग की

Sat, 26 Jul 2025 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 08:30 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान से वैश्य समाज काफी खफा है। समाज के लोगों ने सीएम योगी से उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Vaishya community angry with statement of Energy Minister AK Sharma demanded his dismissal from CM Yogi
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से वैश्य समाज पर की गई टिप्पणी से समाज के व्यापारी आहत हैं। उन्होंने एक सुर में ऊर्जा मंत्री के बयान की निंदा की। सीएम योगी से मंत्री की बर्खास्तगी की भी मांग की। कहा कि ऐसी बयानबाजी पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को कमजोर करने वाली है।

विज्ञापन


भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता,राष्ट्रीय सलाहकार संगम लाल गुप्ता,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार वैश्य, प्रांतीय युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता व प्रदेश प्रवक्ता डॉ नीरज गुप्ता ने संयुक्त बयान जारी किया। 
विज्ञापन


इसमें कहा कि ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की यह टिप्पणी कि, यह कोई बनिया की दुकान नहीं, जो पैसा ले लो सामान नहीं दो। सामाजिक ताने बाने को तोड़ने वाली है। कहा कि व्यापार,व्यापारी की साख और विश्वसनीयता से चलता है। देश-प्रदेश में पैसे लेकर सामान नहीं देने वाला कोई व्यापारी नहीं हो सकता। वह बेईमान और अपराधी की श्रेणी में आएगा, जिसको समाज कभी क्षमा नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी व्यापारी पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रदेश के हर छोटे बड़े वैश्य समाज की ओर से सीएम योगी ऐसी बयानबाजी करने वाली मंत्री एके शर्मा को बर्खास्त करें। क्योंकि, वैश्य समाज बरसों से भाजपा का कोर वोटर और नींव है। आक्रोशित वैश्य समाज को आंदोलन करने पर मजबूर न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed