फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination: Uttar Pradesh reached the first place, more than three crore vaccinations, Maharashtra in second place

टीकाकरण : पहले स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश, तीन करोड़ से अधिक को लगे टीके, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

Thu, 08 Jul 2021 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jul 2021 09:48 PM IST
सार

टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार 3 सौ 19 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि तीन करोड़ 57 लाख के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।
 

विज्ञापन
Vaccination: Uttar Pradesh reached the first place, more than three crore vaccinations, Maharashtra in second place
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार 3 सौ 19 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि तीन करोड़ 57 लाख के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गांव- गांव लोगों को जागरुक किया जा रहा है। क्लस्टर अभियान के तहत गांवों में लोगों के घरों पर टीकाकरण संबंधी पर्ची भेजकर टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचने की अपील की जा रही है। राज्य टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई ने बताया कि प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार तीन सौ 19 लोगों की टीकाकरण किया जा चुका है। यह देश के किसी राज्य में सर्वाधिक टीकाकरण है। 
विज्ञापन


इसमें तीन करोड़ चार लाख 96 हजार पांच सौ 95 लोगों को पहली डोज दी गई है, जबकि 55 लाख 27 हजार सात सौ 24 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 6569 केंद्रोंर टीकाकरण किया गया। शाम आठ बजे तक सात लाख 26 हजार 22 लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण प्रभारी डा. घई ने बताया कि टीकाकरण के मामले में लखनऊ जनपद पहले स्थान पर हैं। कम टीकाकरण वाले जिलों में जागरुकता बढ़ाने, लोगों को टीकाकरण केंद्र पर लाने के लिए अलग- अलग टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed