फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vaccination

डेढ़ माह पहले मृत महिला का टीकाकरण

Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
vaccination
लखनऊ। मृत्यु के डेढ़ महीने बाद एक महिला का कोरोना रोधी टीका लगने का मामला सामने आया है। दिवंगत महिला के पुत्र ने इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर दी है। इसे सुनकर लोग स्तब्ध हैं। मृत महिला का टीकाकरण कैसे हुआ इस संबंध में सीएमओ का कहना है कि जांच करके ही कुछ स्पष्ट बता सकेंगे।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लाक के ग्राम मंसारा निवासी रामरतन पुत्र सियाराम द्वारा शनिवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई कि उनकी माता सरजूदेई का निधन सात दिसंबर 2021 को हो गया था। उन्हें टीके की पहली डोज 22 सितंबर 2021 को दी जा चुकी थी। राम रतन का कहना है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर मां को दूसरी डोज लगने का मैसेज आया तो उन्होंने पूरे मामले की स्वयं जांच की।
विज्ञापन

हकीकत जानने के बाद वह दंग रह गए। क्योंकि शनिवार 22 जनवरी 2022 को उनकी मां को टीके की दूसरी डोज भी देना बताया गया है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया है। मृतका का टीकाकरण कैसे हो सकता है, इस संबंध में जब सीएमओ डॉ. राम जी वर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच करने के बाद ही वह कुछ स्पष्ट कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed