फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination from today in 44 hospital

टीकाकरण की सुबह नौ बजे से होगी शुरुआत, 12 नए प्राइवेट अस्पताल जोड़े

Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vaccination from today in 44 hospital
स्वास्थ्यकर्मियों को अब दो दिन लगातार गुरुवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका लगेगा। सुबह नौ बजे से शुरू अभियान शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

इस बार टीकाकरण 35 की जगह 44 अस्पतालों में होगा। 12 नए प्राइवेट अस्पताल अभियान से जोड़े गए हैं। अफसरों का दावा है कि इस बार 80 प्रतिशत तक टीकाकरण होगा।
टीकाकरण के दूसरे दौर में 35 केंद्रों के 85 बूथों पर वैक्सीन लगाई गई थी। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि तीसरे दौर में सरकारी और निजी 44 अस्पतालों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 29 सरकारी और 15 निजी अस्पताल हैं। 114 बूथों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इस बार 14,250 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य है।
इस बार भी तीन सरकारी अस्पतालों में 600 हेल्थ वर्कर को को वैक्सीन लगेगी। अफसरों ने कहा 16 व 22 जनवरी के वैक्सीनेशन को लेकर हेल्थ वर्कर कुछ असमंजस में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दौर में 1200 के मुकाबले 845 को ही वैक्सीन लग सकी। 22 जनवरी को 8500 की जगह 5433 हेल्थ वर्कर ही टीका लगवाने आए। सीएमओ ने बताया कि लोगों को बता दिया गया है कि टीका लगवाने अपने सेंटर पहुंचें।
बनाए गए 20 चेन प्वॉइंट
कोरोना वैक्सीन सभी सेंटरों पर आसानी से पहुंच सके, इसके लिए शहर में बनाए गए 20 कोल्ड चेन प्वॉइंट पर बुधवार को वैक्सीन भेज दी गई। इन कोल्ड चेन प्वॉइंट पर भी टीका लगेगा। अस्पतालों में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस की निगरानी में वैक्सीन भेजी जाएगी। ऐशबाग बाल महिला चिकित्सालय के पास कोरोना वैक्सीन का डिपो बना है। कोल्ड चेन प्वॉइंट की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

यहां भेजी गई वैक्सीन
चौक स्थित सेवा सदन, जगत नारायण स्थित सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय, ऐशबाग, आलमबाग, टुड़ियागंज, अलीगंज, छितवापुर, इंदिरानगर और एनके रोड बाल महिला चिकित्सालय में बुधवार को वैक्सीन भेजी गई। सरोजनीनगर, काकोरी, मलिहाबाद, चिनहट, मोहनलालगंज, बीकेटी, इंटौजा, नगराम, गुडंबा, गोसाईंगंज और माल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed