फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination did not held at many centres

लखनऊ में टीकाकरण व्यवस्था चरमराई, कई केंद्रों पर लोगों ने किया हंगामा

Sat, 26 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccination did not held at many centres
टीकाकरण की दो दिन से बिगड़ी व्यवस्था शुक्रवार को बुरी तरह चरमरा गई। आधा दर्जन से अधिक बनाए गए क्लस्टर सेंटरों पर बिना पंजीकरण टीका लगाने की घोषणा की गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर सुबह टीकाकरण स्थगित करने की सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन

इससे लोगों को लौटना पड़ा और कुछ जगहों पर नाराज लोगों ने हंगामा किया। वहीं, शनिवार के लिए स्लॉट बुकिंग रात 11 बजे के बाद खुली, पर रात एक बजे के बाद बंद भी हो गई।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के प्राथमिक विद्यालय गड़रियन पुरवा, जानकीपुरम जल कैंप सेंटर 6, महामना मालवीय स्कूल, विवेक खंड-1, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, विवेक खंड 2, रिवर साइड एकेडमी, विराम खंड व विबग्योर स्कूल विराम खंड में क्लस्टर सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले सीएमओ कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया था कि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक इन सेंटरों पर कोविशील्ड लगाई जाएगी।
सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड लेकर सेंटरों पर पहुंच गए, जहां पता चला कि विभाग ने उक्त केंद्रों को निरस्त कर दिया है। इसका आदेश शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जारी किया गया।
लोगों ने कुछ जगह हंगामा किया। कुछ लोगों ने कोविड हेल्प लाइन पर फोन किया तो अफसरों ने क्षमा मांगकर मामला खत्म करने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर सेंटर निरस्त किए गए हैं। जुलाई में दोबारा से सेंटर तय होंगे।
वैक्सीन न होने से कैंसिल किए सेंटर
अफसरों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 40 हजार कोविशील्ड व 20 हजार कोवॉक्सीन के वॉयल बचे थे। वह सभी अस्पतालों में बने सेंटरों में भेज दिए गए। वैक्सीन का संकट होने से क्लस्टर सेंटरों पर टीके भेजना संभव नहीं था।

कई अन्य केंद्रों पर भी रही हंगामे की स्थिति
ठाकुरगंज के संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को 45 पार वालों को वैक्सीन नहीं लग सकी। अफसरों ने बताया कि वैक्सीन न आने से टीका नहीं लग पाएगा। इस पर लोगों ने खूब हंगामा किया। संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद बोध का कहना था कि शुक्रवार को लोगों की संख्या बढ़ गई और वैक्सीन कम पड़ गई। लोगों को यह कहकर लौटाया गया कि शनिवार को वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसी तरह नगराम में भी वैक्सीन की कमी से लोगों को लौटना पड़ा। उधर, मलिहाबाद में 25 और 26 जून को होने वाले टीकाकरण को अग्रिम आदेशों तक टाल दिया गया। तहसीलदार मीनाक्षी द्विवेदी के मुताबिक, शासन के निर्देशों पर तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed