फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination and biosecurity are crucial for the poultry industry.

Lucknow News: एक्सपो के दूसरे दिन तकनीकी सत्र हुए, पोल्ट्री उद्योग के लिए वैक्सीनेशन, बायो सुरक्षा बेहद अहम

Mon, 06 Apr 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination and biosecurity are crucial for the poultry industry.
पोल्ट्री एक्सपो 2026 में स्टालों को देखते लोग
लखनऊ। रिवरफ्रंट के किनारे सजे पोल्ट्री एक्सपो के दूसरे दिन रविवार को तकनीकी सत्र हुए। विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक पर जोर देते हुए वैक्सीनेशन और बायो सुरक्षा की अहमियत बताई। सेमिनार में पोल्ट्री विशेषज्ञों से किसानों ने आधुनिक प्रबंधन के गुर सीखे।
विज्ञापन

एक्सपो के संयोजक व वेटनरी डॉ. मनोज शुक्ला ने टीकाकरण और बायोसुरक्षा को पोल्ट्री व्यवसाय की रीढ़ बताया। बंगलूरू से आए डॉ. धीरेंद्र कुमार ने आईबीएच और बर्ड फ्लू प्रबंधन पर जानकारी दी। किसानों को इन बीमारियों से बचाव के आधुनिक उपाय बताए। मथुरा से आए डॉ. पीके शुक्ला ने उत्पादन बढ़ाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता बताई। प्रदेश के पोल्ट्री किसानों की समस्याओं पर डॉ. एयू किदवई ने विस्तृत जानकारी दी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने यूपी पोल्ट्री डेवलपमेंट पॉलिसी 2022 की योजनाओं और अवसरों को बताया। लखनऊ के डॉ. प्रवीण के सिंह ने प्रिसीजन न्यूट्रिशन पर जोर दिया। संतुलित आहार से लाभ बढ़ाने के गुर सिखाए। अजय मेहरोत्रा ने दवाओं की गुणवत्ता और मुर्गियों में आने वाली बीमारियों की जानकारी दी।

पोल्ट्री एक्सपो 2026 में स्टालों को देखते लोग

पोल्ट्री एक्सपो 2026 में स्टालों को देखते लोग

पोल्ट्री एक्सपो 2026 में स्टालों को देखते लोग

पोल्ट्री एक्सपो 2026 में स्टालों को देखते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed