ब्लड बैंकों में नौकरी के 1950 मौके, अप्लाई करने से न चूकें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आप अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सूबे के ब्लड बैंकों में जल्द ही हजारों पदों पर भर्तियां होंगी। इसके साथ ही ब्लड बैंक अब 24 घंटे संचालित होंगे।
सूबे के सरकारी ब्लड बैंकों में जल्द ही स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके लिए 1950 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। उनके अनुमोदन के बाद अब भर्तियां शुरू करने की तैयारी है।
सूबे में 76 ब्लड बैंक हैं। यूं तो इनमें एक-एक स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, जनसंपर्क अधिकारी, डाटा सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
लेकिन अब सरकार इन सभी ब्लड बैंकों में इस तरह से कर्मी तैनात करने जा रही है ताकि ब्लड बैंक 24 घंटे संचालित हो सकें। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 1950 पदों का एक प्रस्ताव बनाया है।
ई-ब्लड बैंक सेवा भी शुरू होगी
इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अखिलेश ने हरी झंडी दे दी है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविन्द कुमार ने बताया कि अभी कई जिलों में ब्लड बैंक छह से आठ घंटे ही चल पाते हैं लेकिन नया स्टाफ आ जाने से ये 24 घंटे चलेंगे।
प्रदेश सरकार ई-ब्लड बैंक सेवा भी शुरू करने जा रही है। इसके तहत सूबे के सभी सरकारी ब्लड बैंकों की ऑनलाइन निगरानी होनी है। किस ब्लड बैंक में किस-किस ग्रुप का कितना यूनिट ब्लड है इसकी जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी।