फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vaccancies for teachers in uttar pradesh

खुशखबरी: अगले महीने खुलेगा शिक्षक भर्ती का पिटारा

Fri, 01 May 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 01 May 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
vaccancies for teachers in uttar pradesh

अगर इंटर कालेजों में अध्यापक के रूप में सेवा देने की चाहत रखते हों तो अगले माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड टीजीटी-पीजीटी परीक्षा 2013 के परिणाम की घोषणा तो करेगा ही साथ ही इंटर कालेजों में खाली हो रहे टीजीटी-पीजीटी के सात हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है।
 
बोर्ड की नवनियुक्त प्रभारी अध्यक्ष अनीता यादव के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में खाली टीजीटी-पीजीटी पदों केलिए अगले महीने विज्ञापन जारी किया जाएगा।

चयन बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से उनके यहां खाली शिक्षकों के पदों का अधियाचन मांगा है। बोर्ड परीक्षा एवं मूल्यांकन से खाली होने के बाद अब जिला विद्यालय निरीक्षकों से शीघ्र खाली पदों की जानकारी भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

बढ़ सकता है आवेदन शुल्क

vaccancies for teachers in uttar pradesh

इसमें टीजीटी एवं पीजीटी के लगभग सात हजार पदों पर भर्ती होगी। चयन बोर्ड ने प्रदेश केसभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से जून 2015 में खाली होने वाले पदों का ब्यौरा मांगा है। चयन बोर्ड ने समय से पदों की जानकारी न भेजने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

अध्यक्ष ने बताया कि इस बार आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

अनुमति मिलने के बाद सरकार से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। ऑन लाइन आवेदन के साथ इस बार बोर्ड आवेदन शुल्क भी बढ़ा सकता है। इस बारे में बोर्ड की बैठक में फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed