फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uzma Parveen says I can offer prayer anywhere in India.

Lucknow: यूपी विधानसभा के सामने पढ़ी नमाज, कहा- हिंदुस्तान में कहीं भी नमाज पढ़कर दिखा देंगे...

Wed, 29 Mar 2023 03:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

उजमा परवीन ने लखनऊ में विधानसभा के सामने मेट्रो स्टेशन के पास नमाज पढ़कर उसका वीडियो व तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश आजाद है और मुझे कहीं भी आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है।
 

विज्ञापन
Uzma Parveen says I can offer prayer anywhere in India.
उजमा परवीन ने तस्वीर भी पोस्ट की...। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की नेता रहीं उजमा परवीन ने सोमवार को विधानभवन के पास मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर नमाज पढ़ी। उन्होंने इससे संबंधित वीडियो व तीन फोटो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए। मंगलवार को वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बाजारखाला निवासी उजमा सीएए-एनआरसी विरोधी प्रदर्शन में सक्रिय रही थीं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ पश्चिम सीट से एआईएमआईएम की प्रत्याशी भी घोषित हुईं, लेकिन कुछ वजहों से उनका नामांकन रद्द हो गया था। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि ट्वीट की जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि नमाज कहां पढ़ी गई है। यदि कानून का उल्लंघन किया गया होगा तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Interview : चौधरी भूपेंद्र का दावा- जनता का गठबंधन योगी-मोदी के साथ है, सपा का कुनबा इस बार भी होगा साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामचरितमानस की प्रतियां जलाना गंभीर अपराध, रासुका पर एडवाइजरी बोर्ड ने लगाई मुहर


हिंदुस्तान की सरजमीं पर कहीं भी नमाज पढ़कर दिखा देंगे...
उजमा ने फोटो, वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा है, ...लखनऊ विधानभवन के सामने असर की नमाज अदा की। जो यह कहते हैं कि हमारी नमाज पर पाबंदी लगा देंगे तो हम भी अपने हिंदुस्तान की सरजमीं पर कहीं भी नमाज पढ़कर दिखा देंगे। हमारा देश आजाद है, इसीलिए मुझे आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है।

यह देश मेरा है...
उजमा परवीन ने कहा कि विधानभवन के पास मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर मैंने नमाज अदा की थी, जिसका वीडियो व फोटो मैंने पोस्ट किया। यह देश मेरा है। किसी दूसरे की भावनाओं को आहत किए बगैर कहीं भी नमाज पढ़ सकते हैं। वही मैंने भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed