फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarkashi Tunnel Rescue: Woman sais we celebrated diwali last night.

सिलक्यारा सुरंग बचाव कार्य: बेटे को मिली नई जिंदगी तो मां बोली, हमने फिर से मनाई दिवाली, कही ये बात

Wed, 29 Nov 2023 02:47 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Nov 2023 02:47 PM IST
सार

श्रावस्ती के एक श्रमिक संतोष कुमार की मां ने सिलक्यारा सुरंग से सुरक्षित निकाले गए अपने बेटे से फोन पर बात की और बचाव कार्य के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: Woman sais we celebrated diwali last night.
श्रमिक संतोष कुमार की मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से 17वें दिन सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों के घरों में मंगलवार रात दिवाली मनाई गई। बचाव कार्य के बाद सभी श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया है। इस दौरान उनकी परिजनों से बात करवाई गई।
विज्ञापन


श्रावस्ती के एक श्रमिक संतोष कुमार की मां ने कहा कि हमारी संतोष से फोन पर बात हुई है, अभी वह अस्पताल में है। आज हमने दिवाली मनाई है। हम हम केंद्र सरकार और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन

 




सभी श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान
सुरंग में 41 मजदूर 400 घंटे तक फंसे रहे। उत्तराखंड सरकार ने सभी मजदूरों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। 

बचाव कार्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों से बात की और कहा कि इतने दिनों तक खतरे में रहने के बाद सुरक्षित बाहर आने पर मैं आपको बधाई देता हूं। यह मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। ईश्वर की कृपा है कि आप सभी सुरक्षित हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बातचीत के एक वीडियो के अनुसार, पीएम मोदी ने बचाए गए लोगों से कहा कि 17 दिन का कम समय नहीं है। आप सभी ने बहुत साहस दिखाया और एक-दूसरे को प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेते रहते थे और लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed