{"_id":"6a416ea2f6f1ab3cde058d1c","slug":"uttar-pradeshs-akshit-in-the-main-draw-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1804960-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अक्षित मुख्य ड्रॉ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अक्षित मुख्य ड्रॉ में
विज्ञापन
टूर्नामेंट में अर्णव के खिलाफ खेलते फतेहयाब सिंह
लखनऊ। यूपी के अक्षित कौशिक ने आसान मुकाबले में यूपी के गुलवीर सिंह तोमर को 6-0, 6-2 से हराते हुए आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में रविवार को क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले पूरे हो गए। मुख्य ड्रॉ के मुकाबले सोमवार सुबह से खेले जाएंगे।
कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड के आखिरी मुकाबले में अक्षित का सामना गुलवीर से हुआ। एकतरफा मुकाबले में अक्षित ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक का प्रदर्शन किया और 6-0, 6-2 से जीत दर्ज करते हुए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।
रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में गुजरात के देव ने महाराष्ट्र के पार्थ को 7-5(रिटायर), तेलंगाना के देवहर्षित नीलम ने तेलंगाना के शशांक को 6-3, 6-3, गुजरात के कनिष्क जेटली ने गुजरात के देवराज गोहिल को 6-2, 6-2, राजस्थान के आयुष शर्मा ने दिल्ली के कनिष्क पाल को 6-2, 6-3 से हराया। इसके अलावा तेलंगाना के राघव प्रभु ने महाराष्ट्र के तुषार जसवानी को 6-0, 6-1 से मात दी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के प्रणव गोहिल ने दिल्ली के प्रज्ञान भाटी को 7-5, 6-1 और महाराष्ट्र के अर्णव ने महाराष्ट्र के फतेहयाब सिंह को 6-3, 6-1 से पराजित किया। मुख्य ड्रॉ के लिए पुरुष एकल वर्ग में हरियाणा के जनित को पहली वरीयता, मध्य प्रदेश के दीप को दूसरी वरीयता, कर्नाटक के सूरज को तीसरी वरीयता और दिल्ली के वंश बिष्ट को चौथी वरीयता दी गई है।