फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh will not face power issues during navratri festival.

नवरात्र में सभी शक्तिपीठों को 24 घंटे मिलेगी बिजली: योगी सरकार

Wed, 20 Sep 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Sep 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh will not face power issues during navratri festival.
कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के दौरान सभी शक्तिपीठों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा व परिवहन की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में पालीथिन व प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को भी कहा है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि  प्रदेश में विंध्याचल धाम, देवीपाटन, शाकुंभरी देवी, कड़ा शीतलाधाम, नैमिषारण्य में ललिता देवी, अलोपी देवी, खेमकली देवी सहित बड़ी संख्या में शक्तिपीठ और देवी मंदिर हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले नवरात्र में शक्तिपीठों व देवी मंदिरों पर बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खतरनाक थे कांग्रेस के इस हाईप्रोफाइल नेता के मंसूबे, वारादात के लिए मंगवाई थी हथियारों की बड़ी खेप, खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उससे अच्छी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों व तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों, नगर आयुक्तों व स्थानीय निकाय के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- भाजपा का श्वेत पत्र झूठा, योगी सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर दिया धोखा: अखिलेश यादव
 

इस तरह दिया व्यवस्था का फरमान

Uttar Pradesh will not face power issues during navratri festival.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

- सभी शक्तिपीठों पर 24 घंटे बिजली देने और बीच में कोई व्यवधान न आए, इसके  लिए अतिरिक्त ट्रांसफ ार्मरों की व्यवस्था की गई है।
- श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन, परिवहन, बिजली, स्वास्थ्य व स्थानीय निकाय प्रशासन आदि को जरूरी व्यवस्था के निर्देश हैं।
-परिवहन विभाग सुरक्षित यात्रा, दर्शन व वापसी के लिए बेहतर इंतजाम करेगा। इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी। प्राइवेट वाहन श्रद्धालुओं का शोषण न कर सकें, इसके भी निर्देश दिए गए हैं।

- जिन शक्तिपीठों में नदी व सरोवर हैं वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा गया है।
- मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला व अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सालयों को पूरी तरह तैयार रखने और आकस्मिक स्थिति के  लिए पर्याप्त दवा व डॉक्टरों का प्रबंध करने के साथ प्रमुख देवी मंदिरों में चिकित्सा शिविर लगाने को कहा गया है।

- जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों तथा अधिशासी अधिकारियों को शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए साफ.-सफ ाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
- आवश्यकतानुसार सचल शौचालयों की उपलब्धता, संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए चूना आदि के छिड़काव के साथ देवी मंदिरों के आसपास पेयजल व टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
- जिला प्रशासन मंदिरों एवं शक्तिपीठों के आस-पास बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर नजर रखेगा। प्रदूषित चीजों की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed