फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh to twenty five thousand investment

हार से सीखा सबक, मोदी की राह चलेंगे अखिलेश

Tue, 10 Jun 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jun 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh to twenty five thousand investment

लगता है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब पीएम मोदी के पदचिंहों पर चलने का फैसला किया है। इसलिए अब वह वही मॉडल अपना रहे हैं, जिसने मोदी को केंद्र की सत्ता पर बिठाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 12 जून (बृहस्पतिवार) को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे निवेशक सम्मेलन (इन्वेस्टर मीट) के दौरान 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के पूंजी निवेश के लिए औद्योगिक समूहों के साथ करार (एमओयू) होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगे। वह पूंजी निवेश की इच्छुक कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे।

सम्मेलन में लगभग सौ कंपनियों के अलावा सात देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। यह जानकारी मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सोमवार को यहां पत्रकार वार्ता में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास एजेंडे के तहत होगा निवेश

uttar pradesh to twenty five thousand investment

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि सरकार के विकास एजेंडे के तहत औद्योगिक एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में 12 जून को निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया है।

इसमें जानी-मानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी आएंगे। मुख्यमंत्री व शासन के आला अधिकारी निवेशकों के साथ खुला संवाद करेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि उसी दिन 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू पर दस्तखत होने की उम्मीद है।

कहा यह भी जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2017 में 2014 के आमचुनाव में हुए हश्र से बचने के लिए अखिलेश अब हर हथकंडा अपनाना चाहते हैं, वह राज्य में निवेश का वातावरण बनाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

ग्लोबल समिट के आयोजन की योजना

uttar pradesh to twenty five thousand investment

आगे ऐसा ही सम्मेलन मुंबई में होगा और अगले साल फरवरी में आगरा ग्लोबल समिट आयोजित करने की योजना है।

सवालों के जवाब में आलोक रंजन ने कहा कि कानून-व्यवस्था और बिजली सरकार की उच्चतम प्राथमिकता है और निवेशकों को भी इसके लिए आश्वस्त किया जाएगा।

सम्मेलन में अमेरिकन चेंबर ऑफ कामर्स, ताइवान चेंबर्स, इंडो-इटैलियन चेंबर्स के साथ-साथ सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे।

कनाडा, जर्मनी, इटली, ताइवान, चेक गणराज्य, तुर्की और नीदरलैंड के राजदूतों ने भी सम्मेलन में आने के लिए सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed