फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: The first week of Jyeshtha will be cold, with a western disturbance reactivating from May 4th;

यूपी: ठंडा रहेगा ज्येष्ठ महीने का पहला हफ्ता, चार मई से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; लुढ़का प्रदेश का पारा

Sat, 02 May 2026 06:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 May 2026 06:22 AM IST
सार

Weather in UP: मई लगने के साथ ही प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। चार मई से एक बार एक और विक्षोभ सक्रिय होने से बरसात की संभावना बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: The first week of Jyeshtha will be cold, with a western disturbance reactivating from May 4th;
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बूंदाबांदी और तेज हवाओं के असर से शुक्रवार को तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मई का पहला दिन सुहावना रहा।

विज्ञापन


गोरखपुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और बलिया में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है और प्रेक्षण इतिहास में क्रमश: तीसरा व पांचवां सबसे कम स्तर रहा। प्रदेश के करीब 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहा। उरई 41.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि हरदोई में 17 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में कन्नौज में 54 मिमी, बलरामपुर में 52.6 मिमी, लखीमपुर खीरी में 51.8 मिमी, बरेली में 29 मिमी और गोरखपुर में 23.8 मिमी वर्षा हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। चार मई से नया विक्षोभ सक्रिय होने पर फिर आंधी-बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मई में तराई क्षेत्रों में लू के दिन सामान्य से अधिक रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन चढ़ेगा पारा, चार से फिर बदलेगा माैसम

 राजधानी में मई की शुरुआत सुहाने माैसम से हुई है। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली, लेकिन तपिश नदारद रही। सुबह शाम की हवा में ठंडक सी घुली रही। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन धूप खिलने से पारा चढ़ेगा और इस दाैरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके प्रभाव से पारे में फिर गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed