फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh power companies are second in country in terms of property

UP: संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर UP की बिजली कंपनियां, निजी घरानों को औने-पौने दाम पर देने की तैयारी

Sat, 28 Jun 2025 02:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 02:57 PM IST
सार

यूपी की बिजली कंपनियां संपत्ति के मामले में देश में दूसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र पहले और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि अब इनको औने-पौने दाम पर निजी घरानों को देने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh power companies are second in country in terms of property
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में संपत्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियां दूसरे स्थान पर हैं। यहां की बिजली कंपनियों की कुल परिसंपत्तियां करीब 1.77 लाख करोड़ है, जबकि महाराष्ट्र पहले और तमिलनाडु की कंपनियों की संपत्तियां तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय ने 31 मार्च 2024 के आधार पर बिजली कंपनियों की संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है। देशभर की राज्य सेक्टर में कुल परिसंपत्तियां लगभग 13 लाख 60912 करोड़ है, जबकि प्राइवेट सेक्टर की कुल परिसंपत्तियां केवल 87058 करोड़ है। देशभर की बिजली कंपनियों की संपत्तियों के मामले में टॉप पांच में उत्तर प्रदेश की कंपनियां दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के गुर सीखेंगे पुलिसकर्मी, एएसपी से लेकर सिपाही तक को दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की बिजली कंपनियों की संपत्तियां करीब 1.77 लाख करोड़ हैं। इसमें पूर्वांचल की सर्वाधिक 54164 करोड़, दक्षिणांचल की 36772 करोड़, मध्यांचल की 42241 करोड़, पश्चिमांचल की 39842 करोड़ और केस्को की 4527 करोड़ की संपत्तियां हैं। इसके बाद भी यहां निजीकरण किया जा रहा है।

औने-पौने दाम पर निजी घरानों को देने की तैयारी

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि देशभर में टॉप पांच में दूसरे स्थान वाली बिजली कंपनियों की परिसंपत्तियों को औने-पौने दाम पर निजी घरानों को देने की तैयारी की जा रही है। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी और ट्रांजेक्शन एडवाइजर कंपनी के कार्मिक बिजली कंपनियों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में भी खेल कर रहे हैं। 

वे इसे कम करके दिखाने में जुटे हुए हैं। यदि यहां की कंपनियों का सही आकलन किया गया तो कोई भी निजी घराना इसे खरीद नहीं सकता है। क्योंकि खरीद प्रक्रिया में शामिल होने के लिए संबंधित अपनी को अपनी आर्थिक स्थिति बतानी होगी।

  • राज्य             परिसंपत्तियां
  • महाराष्ट्र             187450 करोड़
  • उत्तरप्रदेश          177535 करोड़
  • तमिलनाडु          159283
  • राजस्थान            102053 करोड़
  • आंध्रप्रदेश            96598 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed