{"_id":"68f39a52a10ba7c8e00598eb","slug":"uttar-pradesh-major-weather-changes-in-the-state-after-october-23-night-temperatures-will-drop-forecast-rel-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 23 अक्तूबर के बाद प्रदेश के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, रात का तापमान गिरेगा नीचे; जारी हुए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 23 अक्तूबर के बाद प्रदेश के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, रात का तापमान गिरेगा नीचे; जारी हुए पूर्वानुमान
Sat, 18 Oct 2025 07:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:26 PM IST
सार
Weather in UP: प्रदेश में मौसम फिलहाल स्थिर है। दिन में जहां तेज धूप हो रही है वहीं रात में गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
यूपी के कई इलाकों में रात और सुबह हल्की धुंध दिखती है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश भर में 23 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 तक तापमान सामान्य रहेगा और इसके बाद रात के तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस होगी जिसकी वजह से रात में हल्की ठंडक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
इस समय प्रदेश क ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा रहा है। यही स्थिति अभी चार दिन तक देखने को मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 तक तापमान ऐसे ही रहने की संभावना है, कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
23 से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान कानपुर और उरई में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान इटावा, चुर्क और मुरादाबाद में 30.4 दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन