{"_id":"68f10c4264d845c4ca00cda4","slug":"uttar-pradesh-major-changes-in-the-indian-forest-service-20-officers-transferred-simultaneously-read-the-fu-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भारतीय वन सेवा में बड़ा बदलाव, एक साथ हुए 20 अधिकारियों के हुए तबादले; पढ़िए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भारतीय वन सेवा में बड़ा बदलाव, एक साथ हुए 20 अधिकारियों के हुए तबादले; पढ़िए पूरी लिस्ट
Thu, 16 Oct 2025 08:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:46 PM IST
सार
Indian Forest Service: गुरुवार देर शाम भारतीय वन सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला हुआ। अरविंद कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर को प्रबंध निदेशक, उप्र वन निगम के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय वन सेवा में तबादले।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय वन सेवा के 20 अधिकारियों का बृहस्पतिवार को तबादला कर दिया गया। अरविंद कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर को प्रबंध निदेशक, उप्र वन निगम के पद पर तैनात किया गया है। राम कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, परियोजना को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह ललित कुमार वर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्ययोजना व अनुसंधान के साथ मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। दीपक कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी को मुख्य वन संरक्षक, प्रशासन (राजपत्रित) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
सुशान्त शर्मा, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्य वन संरक्षक, मिर्जापुर मंडल भेजा गया है। मनीष मित्तल, मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर को सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ महाप्रबंधक उद्योग, वन निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अदिति शर्मा, मुख्य वन संरक्षक, नीति विश्लेषण एवं समन्वय को मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रखर मिश्र, निदेशक, पर्यटन (इको) को प्रभागीय वनाधिकारी, रायबरेली भेजा गया है। पुष्प कुमार के, प्रभागीय वनाधिकारी, सिद्धार्थनगर को निदेशक, पर्यटन (इको) बनाया गया है।
विज्ञापन