फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Lekhpal Main Exam issue: Result will be released after disposal of answer key issues

उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा का मामला : उत्तर कुंजी के मामलों के निरस्तारण के बाद जारी होगा परिणाम

Fri, 24 Feb 2023 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

आयोग उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से की गई याचिकाओं के निस्तारण के प्रयास में लगा है। हाईकोर्ट से इनके अंतिम रूप से निस्तारित होने के बाद वह मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Lekhpal Main Exam issue: Result will be released after disposal of answer key issues
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जुलाई में आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम फिलहाल हाईकोर्ट में चल रही याचिकाओं के निस्तारण के बाद जारी होगा। आयोग उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से की गई याचिकाओं के निस्तारण के प्रयास में लगा है। हाईकोर्ट से इनके अंतिम रूप से निस्तारित होने के बाद वह मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

विज्ञापन


आयोग द्वारा लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए लगभग ढाई लाख अभ्यर्थी आवेदक थे। पहले आरक्षण को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका कर दी गई। इसके निस्तारण के बाद आयोग ने आगे की प्रक्रिया शुरू की और जुलाई 2022 में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद आयोग द्वारा उत्तर कुंजी जारी की गई। जिसमें कुछ सवालों के उत्तर को लेकर लगभग नौ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसमें से तीन का निस्तारण हो चुका है और तीन निरस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अभी तीन याचिकाएं हाईकोर्ट में चल रही हैं। आयोग द्वारा परिणाम तैयार कर लिया गया है। किंतु इसे हाईकोर्ट में चल रही याचिकाओं के कारण रोका गया है। इन पर अंतिम रूप से निर्णय आने के बाद ही आयोग परिणाम जारी करेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में उत्तर कुंजी को लेकर याचिका दाखिल की गई है। जैसे ही उनका निस्तारण हो जाएगा, आयोग द्वारा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed