फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh is the first state who gave aadhar based pension.

UP: गरीब वृद्धों को आधार से पेंशन भुगतान करने वाला पहला राज्य बना यूपी, 47 लाख लोगों को हुआ फायदा

Thu, 16 Nov 2023 11:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Nov 2023 11:14 AM IST
सार

यूपी 47 लाख से ज्यादा वृद्धों को आधार बेस्ड पेमेंट देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश के इन प्रयासों को केंद्र की परफॉर्मेंस रिव्यू कमेटी ने भी सराहा है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh is the first state who gave aadhar based pension.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

अपने गरीब बुजुर्गों को आधार के जरिये पेंशन भुगतान करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में चालू वित्त वर्ष में 47 लाख से ज्यादा वृद्धों को आधार बेस्ड पेमेंट किया गया है। इन प्रयासों को केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस रिव्यू कमेटी ने भी सराहा है। यूपी के बाद देश में सिर्फ तेलंगाना ने ही अपने यहां यह व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के 54 लाख 97 हजार लाभार्थी हैं। इनमें से 4722613 वृद्धों की पेंशन में केंद्र का भी अंशदान है। शेष वृद्धों को राज्य सरकार अपने संसाधनों से पूरी पेंशन देती है। इस योजना में लाभार्थियों को 1000 रुपये प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 200 रुपये केंद्र सरकार का अंशदान है, जबकि 80 साल या उससे अधिक उम्र होने पर केंद्र सरकार 500 रुपये देती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज, अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग; सोशल मीडिया पर याद किए गए सहाराश्री
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सहारा श्री की विरासत: अब वारिस को लेकर उठे सवाल, पत्नी स्वप्ना राय संभालेंगी कमान या आगे आएंगे बेटे और भाई


प्रदेश में 4722613 वृद्धों के बैंक खातों को आधार सीडेड कराया जा चुका है। शेष खातों को भी आधार सीडेड कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है। विगत दिनों दिल्ली में हुई केंद्रीय परफॉर्मेंस रिव्यू कमेटी की बैठक में गरीब वृद्धों को पेंशन भुगतान के मॉडल को अन्य राज्यों के सामने भी रखा गया। केंद्रीय ग्राम्य विकास विभाग के आर्थिक सलाहकार प्रवीन महतो ने कहा कि जिस तरह से बड़ा राज्य होते हुए भी यूपी ने आधार बेस्ट पेमेंट करने में पहल की है, इसे अन्य राज्यों को भी जल्द अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed