फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh has high rate of power

खस्ताहाल, लेकिन सबसे महंगी है यूपी की बिजली

Mon, 09 Jun 2014 10:51 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh has high rate of power

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियां अपने घाटे का हवाला देते हुए बिजली के दाम बढ़ाने की एक बार फिर वकालत कर रही हैं।

विज्ञापन


लेकिन बिजली कंपनियां इस तथ्य को छुपा जाती हैं कि उत्तर प्रदेश की बिजली पहले से ही पड़ोसी राज्यों से काफी महंगी है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व मध्य प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिल रही है।

एक तरफ तो प्रदेश की बिजली कंपनियां अन्य राज्यों की तुलना में पहले से ही काफी अधिक दाम वसूल रही हैं ऊपर से सप्लाई की भी हालत अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी खस्ता है।

मांग और पूर्ति में भारी अंतर

uttar pradesh has high rate of power

अगर अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग व उपलब्धता को देखें तो यह मांग की तुलना में 22.4 फीसदी कम रही। इन सबके बावजूद प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

वहीं, यूपी की तुलना में पहले से ही काफी सस्ती बिजली मुहैया करा रहे उत्तराखंड ने इस साल दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बिहार में दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को दो रुपये से लेकर 2.70 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली मिल रही है।

छत्तीसगढ़ व झारखंड में भी बिजली की दरें काफी सुकून देने वाली हैं। हिमाचल प्रदेश में तो बिजली की दरें सबसे कम हैं।

केवल दिल्ली व हरियाणा ही दो ऐसे राज्य हैं जिनकी बिजली अपेक्षाकृत थोड़ी महंगी है। हालांकि, हरियाणा 100 यूनिट महीने तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी व सरचार्ज

uttar pradesh has high rate of power

अगर बिजली का टैरिफ बढ़ता है तो उपभोक्ताओं पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी व सरचार्ज का बोझ और बढ़ जाएगा।

प्रदेश सरकार पहले से ही कुल बिल का पांच प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी लेती है। इसके साथ ही 2.84 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज भी उपभोक्ताओं को देना होगा।

सरचार्ज भी कुल बिल पर लगता है। यानी टैरिफ महंगा होगा तो इन मदों में भी उपभोक्ताओं को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

होता है खेल

uttar pradesh has high rate of power

इस मुद्दे पर पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व वाणिज्य निदेशक उदय नारायण का कहना है कि बिजली कंपनियां जानबूझकर वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) में खेल करती हैं। आमदनी कम और खर्चें अनाप-शनाप दिखाती हैं।

कायदे से नियामक आयोग को तब तक एआरआर स्वीकार नहीं करना चाहिए जब तक कंपनियां आमदनी व खर्चे की ऑडिटेड रिपोर्ट न दे दें।

उदय नारायण का कहना है कि दरअसल कंपनियां अपनी नाकामियों का ठीकरा उपभोक्ताओं पर मढ़ देती हैं। महंगी बिजली खरीद के पीछे भी भ्रष्टाचार छुपा हुआ है। इन्हें अगर दुरुस्त कर लें तो बिजली की कीमतें काफी कम हो सकती हैं।

सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए

uttar pradesh has high rate of power

इस पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है ‌कि यह बात बिल्कुल सही है कि यूपी में बिजली सबसे महंगी है और ऊपर से यहां सप्लाई की हालत भी बेहद खराब है। सप्लाई के मामले में बिहार, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु व गुजरात हमसे बेहतर हैं।

सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापस लेने की पहल करनी चाहिए। इस मामले में बिजली निगम के आला अफसर मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं।

जानिए कहां कितनी है घरेलू बिजली की दरें
यूपी
200 यूनिट तक-4.00 रुपये
201 से 500 तक-4.50 रुपये    
500 से अधिक-5.00 रुपये   

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार में बिजली दरें

uttar pradesh has high rate of power

उत्तराखंड
1-100 यूनिट तक-2.30 रुपये
101 से 200 यूनिट-2.70 रुपये
201 से 400 यूनिट-3.35 रुपये
400 से अधिक-3.50 रुपये

हिमाचल प्रदेश
1 से 125 यूनिट तक-1.30 रुपये
126 से 250 तक-2.70 रुपये
251 से अधिक-3.95 रुपये

बिहार
1 से 50 यूनिट तक-2.00 रुपये
51 से 100 यूनिट-2.30 रुपये
101 से अधिक-2.70 रुपये

छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश की बिजली दरें

uttar pradesh has high rate of power

छत्तीसगढ़
1 से 100 यूनिट तक-2.10 रुपये
101 से 200 यूनिट-2.40 रुपये
201 से 500 तक-3.40 रुपये

झारखंड
1 से 200 यूनिट तक-2.40 रुपये
201 से अधिक-2.90 रुपये

मध्य प्रदेश
1 से 50 यूनिट तक-3.40 रुपये
51 से 100 यूनिट-3.85 रुपये
101 से 300 तक-4.8 रुपये

लेकिन यहां है महंगी बिजली

uttar pradesh has high rate of power
दिल्ली
1 से 200 यूनिट तक-3.90 रुपये
201 से 400 तक-5.80 रुपये
401 से 800 तक-6.80 रुपये

हरियाणा
1 से 250 यूनिट तक-4.90 रुपये
251 से 500 तक-5.60 रुपये
501 से 800 तक-5.98
(सभी प्रदेशों की दरें वर्ष 2013-14 की हैं। उत्तराखंड को छोड़कर अभी कहीं नई दरें नहीं आई हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed