फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh governor writes letter to chief minister to take action against akhilesh yadav.

बंगले में तोड़फोड़ पर राज्यपाल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- अखिलेश के खिलाफ कार्रवाई करें

Wed, 13 Jun 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
 uttar pradesh governor writes letter to  chief minister to take action against akhilesh yadav.
राज्यपाल रामनाईक व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगला छोड़ने से पूर्व उसमें की गई तोड़फोड़ को गंभीर मामला बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए खुद ही मामले का संज्ञान लिया और राज्य संपत्ति विभाग के अफसरों को बुलाकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 4 विक्रमादित्य मार्ग पर आवंटित आवास को खाली किये जाने से पूर्व उसमें की गई तोड़फोड़ तथा उसे क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला मीडिया तथा जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह एक नितान्त अनुचित व गम्भीर मामला है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित किये गये शासकीय आवास राज्य सम्पत्ति के कोटे में आते हैं, जिनका निर्माण व रख-रखाव सामान्य नागरिकों द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार के करों से होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सम्पत्ति को क्षति पहुंचाये जाने के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा विधि अनुसार समुचित कार्यवाही की जाये।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 3 जून को बंगला खाली कर दिया था और 9 जून को इसकी चाभियां राज्य सम्पत्ति विभाग को सौंप दी। विभाग की टीम जब बंगले के अंदर गई तो वहां का हाल देखकर दंग रह गई। बंगले में टाइल्स उखाड़ने से लेकर एसी स्विच तक निकाल लिए गए थे। कई जगहों पर पानी की टोटी तक को निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगले की तस्वीरें मीडिया में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निंदा हुई। सत्ता पक्ष के नेताओं ने उन पर राज्य सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, जिस पर सपा ने इसे सत्ता पक्ष द्वारा अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed