फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh government working on recommendations of state pay commission.

यूपी के 16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, राज्य सरकार ने शुरू की तैयारी

Mon, 23 Apr 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government working on recommendations of state pay commission.
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश सरकार ने राज्य वेतन समिति की संस्तुतियों का अध्ययन शुरू कर दिया है। सरकार पहले भत्तों पर निर्णय करने की तैयारी कर रही है ताकि प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को इसका लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके।

विज्ञापन


अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी वृंदा सरूप की अध्यक्षता वाली राज्य वेतन समिति ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में सरकार को अपनी फाइनल संस्तुतियां सौंपी थीं। समिति ने मकान किराया भत्ता, अवकाश यात्रा, नियत यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता, वाहन भत्ता, ड्रेस कोड भत्ता, विशेष भत्ता, प्रैक्टिस बंदी जैसे सभी भत्तों के पुनरीक्षण के अलावा विभिन्न संवर्गों के कर्मियों की वेतन विसंगतियों से जुड़ी मांगों पर विचार किया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि समिति ने सभी प्रमुख भत्तों में वृद्धि की सिफारिश की है लेकिन कई भत्तों को अप्रासंगिक, अव्यावहारिक व अतार्किक मानते हुए उन्हें खत्म करने की भी संस्तुति की है। समिति की संस्तुतियां अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय व राज्य कर्मचारियों से जुड़े संगठन मुख्य सचिव राजीव कुमार से मिलकर समिति की संस्तुतियां सार्वजनिक करने की मांग करते आ रहे हैं। भत्तों पर निर्णय में देरी से कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ रही है।

ये कहते हैं शासन के वरिष्ठ अधिकारी

uttar pradesh government working on recommendations of state pay commission.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इस बीच शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वित्त आयुक्त एवं प्रमुख सचिव वित्त संजीव मित्तल ने समिति की संस्तुतियों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इसमें संस्तुतियों पर निर्णय से जुड़ी प्रक्रिया में शामिल सचिव, विशेष सचिव व संयुक्त सचिव वित्त शामिल किए गए हैं।

पहले दौर में मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता व नॉन प्रैक्टिस एलाउंस जैसे भत्तों पर चर्चा हुई है। संस्तुतियों के अध्ययन के बाद वित्त विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति लेकर भत्तों पर निर्णय के लिए इन्हें कैबिनेट की बैठक में रखने की कार्यवाही करेगा। विभागों की वेतन विसंगतियों से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय भत्तों के बाद कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed