{"_id":"5a78be6c4f1c1b8c268b8a4b","slug":"uttar-pradesh-government-to-present-its-budget-on-16-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश करेगी योगी सरकार, जारी हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश करेगी योगी सरकार, जारी हुआ कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
यूपी विधान भवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के बजट सत्र का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। आठ फरवरी से शुरू हो रहे सत्र में वर्ष 2018-19 का बजट 16 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। विभागवार चर्चा के बाद इसे 16 मार्च को पारित किया जाएगा। पूरे सत्र में सदन की 19 बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 8 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन में राज्यपाल राम नाईक का अभिभाषण होगा। उसी दिन 12.30 बजे अभिभाषण को सदन में पढ़कर सुनाया जाएगा। इसके बाद औपचारिक कार्य, जैसे अध्यादेश, अधिसूचनाओं, नियमों आदि को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
नौ फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा प्रारंभ होगी। 10 एवं 11 फरवरी को सदन की बैठकें नहीं होंगी। 12व 13 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा होगी। 14 फरवरी को शिवरात्रि के अवकाश के कारण बैठक नहीं होगी। 15 फरवरी को फिर चर्चा होगी।
विज्ञापन
वर्ष 2018-19 के आय-व्यय (बजट) का प्रस्तुतीकरण 16 फरवरी को 12.20 बजे होगा। आधा दिन विधायी कार्य होंगे और आधा दिन असरकारी दिवस रहेगा। 17 से 25 फरवरी तक बैठकें नहीं होगी। 26, 27 व 28 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा फिर 1 से 4 मार्च तक बैठकें नहीं होगी।
5 मार्च को बजट पर साधारण चर्चा और 6 से 8 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2018-19 के आय-व्यय की अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान होगा। 9 मार्च को आधा दिन आय-व्यय की मांगों पर विचार एवं मतदान होगा और आधा दिन असरकारी दिवस रहेगा। 10,11 मार्च को बैठक नहीं होगी।
12 से 15 मार्च तक अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान होगा। 16 मार्च को अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान होगा और अपराह्न तीन बजे विनियोग विधेयक 2018 को सदन में रखा जाएगा और उस पर विचार कर पारित किया जाएगा।