{"_id":"59442e284f1c1b962b8b46d0","slug":"uttar-pradesh-government-to-give-its-report-card-of-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सरकार के 100 दिनों के काम का हिसाब देंगे सीएम योगी, शुरू कर दी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सरकार के 100 दिनों के काम का हिसाब देंगे सीएम योगी, शुरू कर दी तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के 100 दिन के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कृषि, पशुधन एवं दुग्ध विकास के मंत्रियों व अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इसमें मंत्रियों ने अपने विभाग के लक्ष्यों और उसके अनुरूप हुए कामों की जानकारी दी। सभी विभागों की समीक्षा पूरी करके मुख्यमंत्री सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने सरकार बनते ही सभी विभागों का प्रजेंटेशन देखा था। सभी विभागों के मंत्रियों व अफसरों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा था। प्रदेश सरकार का लगभग तीन माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस दौरान सरकार की आलोचनाएं भी शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ अपने 100 दिन के काम से विपक्षी दलों को जवाब देंगे। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने अलग-अलग विभागों को सौंपे गए कामों की समीक्षा का दौर शुरू किया है। रविवार शाम को उनके समक्ष मंत्रियों ने दस-दस मिनट का प्रजेंटेशन दिया।
इसमें वे योजनाएं शामिल की गई हैं जिन्हें कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने सौ दिन के एजेंडे में शामिल किया है। इन्हीं पर प्रजेंटेशन हुआ। पांच-पांच प्रमुख बिंदुओं पर मंत्रियों ने अपनी बात रखी।