{"_id":"60bc9eb86d1a4c269b502e9e","slug":"uttar-pradesh-government-betrayed-farmers-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- किसानों के साथ लगातार छल कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- किसानों के साथ लगातार छल कर रही सरकार
Sun, 06 Jun 2021 03:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:38 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दो गुनी आय का सपना दिखाने वाली सरकार किसानों के साथ छल कर रही है।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश में सबसे ज्यादा हालत किसानों की ही खराब हुई है। आर्थिक रूप से उस पर बहुत चोट हुई है। एक साल पहले काले कृषि कानूनों से जो बुनियाद रखी गई उससे पूरी कृषि अर्थव्यवस्था ही चौपट हो गयी। इसके विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन जारी है। किसानों के साथ सरकार छल कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि दो गुनी आय का सपना दिखाने वाली सरकार ने किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य ही नहीं दिया। गेहूं की एमएसपी 1975 रुपये प्रति कुंतल देने के बजाय किसानों को औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचना पड़ा। इससे पूर्व धान की फसल मामले में भी किसानों के साथ लूट हुई।
विज्ञापन
गन्ना किसान तो प्रदेश में बुरी तरह मार खाया हुआ है। पेराई सीजन में भी उसके गन्ने की खरीद नहीं हुई। चीनी मिलों पर किसानों का 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आज भी बकाया है। बकाये पर ब्याज का प्रावधान भी है पर जब मूलधन ही नहीं मिल रहा है तो ब्याज कौन देगा? किसान समृद्धि योजना भी चालू है लेकिन यह किसान को धोखा देने की नयी भाजपाई साजिश है। खाद की बोरियों की तौल में कमी करके और उसके दाम बढ़ाकर किसान के साथ खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीजल के दाम बढ़ाने से किसान तो प्रभावित होता ही है, परिवहन महंगा होने से खाद्य वस्तुएं भी महंगी होने लगती हैं। एक तीर से अन्नदाता और अन्य उपभोक्ता दोनों को शिकार बनाने का यह भाजपाई षड्यंत्र है। भाजपा के विकास मॉडल की पोल खुल गई है।