गाजियाबाद मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित डीपीआर पर यूपी सरकार ने लगाई मुहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने गाजियाबाद नगर में मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के कार्यों के लिए संशोधित डीपीआर, लागत व फंडिंग पैटर्न को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को कैबिनेट द्वारा लिए गए इस फैसले की जानकारी बुधवार को यहां दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में जनसंख्या के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए दिल्ली मेट्रो का शाहदरा से गाजियाबाद तक विस्तार करने का निर्णय किया गया था। एक अगस्त 2006 को यह निर्णय हुआ था। इसे जनता को लोकार्पित किया जा चुका है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 15 जनवरी 2006 को परियोजना के दूसरे चरण में दिलशाद गार्डन नई दिल्ली से नया बस अड्डा गाजियाबाद तक विस्तार का प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने संशोधित डीपीआर लागत व फंडिंग पैटर्न तय किया है। दूसरे चरण के काम के लिए पहले 1770 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी गई थी। अब वर्ष 2014 की लागत पर तैयार 2210 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर का अनुमोदन दिया गया है।
अब सरकार लगवाएगी गढ़ मुक्तेश्वर का कार्तिक मेला
अमरोहा और हापुड़ का प्रसिद्ध गढ़मुक्तेश्वर मेला अब प्रदेश सरकार लगवाएगी। प्रदेश कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कार्तिक पूर्णिमा मेला तिगरी अमरोहा का आयोजन अमरोहा व हापुड़ की जिला पंचायतें अपने-अपने स्तर पर कराती हैं। अमरोहा जिला पंचायत को इस मेले से 90 लाख रुपये और हापुड़ जिला पंचायत को 70-80 लाख रुपये का राजस्व घाटा वहन करना पड़ता है।
अमरोहा व हापुड़ के जिलाधिकारियों के प्रस्ताव पर सरकार ने इस मेले का प्रांतीयकरण करने का फैसला किया है। इस बार मेले पर 2.57 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सरकार यह खर्च उठाएगी।