फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government 181 helpline.

यूपी में महिला के लिए खास 181 हेल्पलाइन शुरू, 24 घंटे मिलेगी मदद

Sat, 24 Jun 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Jun 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh government 181 helpline.
बायें से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala

महिला कल्याण, बाल व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को 181 महिला हेल्पलाइन के 30 सीटर कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


महिलाओं व बच्चों पर होने वाला अत्याचार आज एक बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में महिलाओं की मदद के लिए 181 महिला हेल्पलाइन को प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आशियाना में कॉल सेंटर के उद्घाटन मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन में महिलाओं व बच्चों से संबंधित सभी मामलों खासकर महिलाओं के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार व दहेज उत्पीड़न आदि शिकायतों पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन के जरिये  वर्तमान में प्रदेश के 11 जिलों में महिलाओं व बच्चों को परामर्श, तत्काल पुलिस सहायता, विधिक सहायता, व चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मदद के लिए होगी पुलिस रिपोर्टिंग चौकी व रेस्‍क्‍यू वैन

Uttar Pradesh government 181 helpline.

इसके अलावा, हेल्पलाइन के तहत सभी जिलों में ‘आपकी सखी रानी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केंद्र’ भी बनाए गए हैं। इसमें महिलाओं व बच्चों की मदद के लिए रेस्क्यू वैन व पुलिस रिपोर्टिंग चौकी की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर प्रदेश की महिला, बाल एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए 181 महिला हेल्प लाइन की सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। इससे पहले, जीवीके-ईएमआरआई के निदेशक के कृष्णम राजू व यूपी स्टेट हेड जितेंद्र वालिया ने स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार, सचिव संतोष यादव, निदेशक राम केवल, संयुक्त निदेशक आरती व अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

अब तक 30 हजार से अधिक महिलाओं को मिली सहायता
हेल्पलाइन के जरिये अब तक 30,993 महिलाओं की मदद की जा चुकी है। यह हेल्पलाइन मार्च-2016 से चल रही है। पहले यहां पर छह सीटर कॉल सेंटर था, जिसे अब बढ़ाकर 30 सीटर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed