फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Disturbances affect the entire state, with temperatures dropping by 10 to 12 degrees

यूपी: पूरे प्रदेश में विक्षोभ का असर, दस से 12 डिग्री तक गिरा पारा, लखनऊ में देर रात जमकर बारिश; जानें अपडेट

Thu, 30 Apr 2026 10:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Apr 2026 10:47 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बड़ा बदलाव हुआ है। आंधी और बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दस से 12 डिग्री तक गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Disturbances affect the entire state, with temperatures dropping by 10 to 12 degrees
लखनऊ में जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हुई आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं, लखनऊ में देर रात अचानक से बारिश होने लगी। 

विज्ञापन




आंधी-बारिश के असर से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। इसके विपरीत उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed