फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh conducted 5 crore corona tests.

कोरोना से जंग: पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला यूपी देश का पहला राज्य, 1514 नए मरीज मिले

Wed, 02 Jun 2021 08:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jun 2021 08:52 PM IST
सार

यूपी में कोरोना के सर्वाधिक पांच करोड़ से भी ज्यादा टेस्ट किए गए हैं और हर रोज तीन लाख से ज्यादा टेस्टिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh conducted 5 crore corona tests.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने टेस्ट, ट्रेकिंग और ट्रीट की नीति पर आक्रामकता के साथ काम किया जिसका नतीजा है कि कोरोना को नियंत्रित करने में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी दर 97.1 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सिर्फ 1514 संक्रमित मिले हैं जबकि 3.32 लाख टेस्ट किए गए हैं। बता दें कि प्रदेश में 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38 हजार मामले आए थे लेकिन अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन सिस्टम और गांवों में निगरानी समितियों के द्वारा किये गए माइक्रो मैनेजमेंट एवं ट्रीटमेंट से कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। पिछले 24 घंटे की कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत रही।

विज्ञापन


इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में मंगलवार से सभी जिलों में 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 1.55 लाख युवाओं ने टीकाकरण कराया, जबकि 1.70 लाख का लक्ष्य रखा गया था। प्रदेश में 18 से 45 साल के करीब 35 लाख लोगों ने पंजीयन कराया है। मंगलवार से सभी जिलों में यह अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह टीकाकरण अभियान की शुरुआत काफी धीमी रही। दोपहर बाद टीकाकरण की गति बढ़ी। शाम सात बजे तक 18 से 44 साल की उम्र वालों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 1.55 लाख हो गई थी।
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 66 लाख 323 लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसमें 1,51,62,374 ने पहली डोज एवं 35,03,949 ने दूसरी डोज ली है। उम्र के हिसाब से 18 से अधिक उम्र वालों में 21,07,299 ने पहली डोज और 19,302 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मिले 1514 नए मरीज, 4,439 लोग डिस्चार्ज
प्रदेश के 30 जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। बुधवार को 1524 नए मरीज मिले हैं जबकि 4439 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह 115 मरीजों की मौत हो गई है।अब पूरे प्रदेश में एक्टिव कोविड मरीजों की कुल संख्या  28,694 है। अब तक 16 लाख 44 हजार 511 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।  रिकवरी रेट 97.1 फीसदी हो गया है। विगत 24 घंटे में कुल 3,31,511 टेस्ट किए गए। 

कहां कितने मिले मरीज
प्रदेश में बुधवार को सभी जिलों में नए मरीजों का ग्राफ 100 से नीचे रहा। इसमें लखनऊ में जो मन वाराणसी में 58 कानपुर में 27 प्रयागराज में 28 मेरठ में 96, गौतम बुद्ध नगर में 79 गोरखपुर में 60 गाजियाबाद में 49 सहारनपुर में 70 जौनपुर में 52 मरीज मिले हैं। इसी तरह अन्य जिलों में 50 से कम पॉजिटिव पाए गए हैं।


36 जिलों में नहीं हुई कोई मौत
प्रदेश में मौत का ग्राफ भी लगातार गिर रहा है। बुधवार को 36 जिलों में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है जबकि 14 जिलों में एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है। इसी तरह कानपुर में 10 लखनऊ में आठ प्रयागराज में 6, मेरठ में थे झांसी में 6 गोरखपुर में 11 और अयोध्या में 5 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed