फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath launches Pulse Polio campaign

सीएम योगी ने शुरू किया पल्स पोलियो अभियान, बोले-संक्रमण मुक्त रहें भारत के बच्चे, इसलिए...

Sun, 31 Jan 2021 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jan 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath launches Pulse Polio campaign
सीएम योगी ने शुरू किया पल्स पोलियो अभियान - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में पोलियो का अंतिम मामला 2010 में आया था। मार्च 2014 में देश को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। पोलियो का संक्रमण भारत के बच्चों में न हो जाए इसलिए ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


प्रदेश में पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल के 3 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। प्रदेश में पोलियो बूथों की संख्या एक लाख 10 हजार है। इसके साथ ही प्रदेश में घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाने के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है। प्रदेश में वैक्सीनेटर की संख्या तीन लाख तीस हजार है। पोलियो अभियान के लिए 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम और 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली 1.75 करोड़ की आबादी का राज्य है, वहां कोरोना से 10,500 से ज़्यादा मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश 24 करोड़ की आबादी का राज्य है लेकिन यहां मात्र 8,500 मौतें हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed