फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh bjp chief comments on sp and bsp coming together in bypoll.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, अवसरवाद व स्वार्थ की रेत पर टिके हैं सपा-बसपा के रिश्ते

Mon, 05 Mar 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Mar 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh bjp chief comments on sp and bsp coming   together in bypoll.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के रिश्ते अवसरवाद और स्वार्थ की रेत के ढेर पर टिके हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुनामी के आगे कहीं नहीं टिकेंगे। प्रदेश की जनता ने 15 वर्षों में सपा और बसपा के कुशासन को देखा और सहा है। इनके रिश्तों और एक-दूसरे को समर्थन से भाजपा के विजय रथ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि ये दल गोरखपुर और फूलपुर की जिन सीटों पर अपना समर्थन साझा कर रहे हैं, वहां 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों ही दलों के प्रत्याशियों के कुल वोट से लगभग एक लाख अधिक रहा था। सपा एक ही परिवार की पार्टी है लेकिन उसके विकास की परिभाषा अपने घर तक ही सिमट गई है। वहीं, बसपा की पूरी राजनीति दलित वोटों की सौदेबाजी तक ही सिमटकर रह गई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों के एक मंच पर आने से जनता के सामने इनकी सच्चाई और खुलकर सामने आ गई है। दोनों दलों में पहले से ही अघोषित गठबंधन चला आ रहा है। दोनों ही दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को एक साथ समर्थन देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर-चोर मौसेरे भाई
पांडेय ने कहा कि दोनों ही दल एक-दूसरे के भ्रष्टाचार का पोषण करते रहे हैं। एक-दूसरे के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वाले इन दोनों दलों की जब भी सरकार बनी तो किसी ने भी दूसरे के कार्यकाल के भ्रष्टाचार की जांच नहीं कराई। अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश को कुशासन व भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है तो इनका चोर-चोर मौसेरे भाई की तर्ज पर एक साथ आना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed