{"_id":"59a123724f1c1b25278b4add","slug":"uttar-pradesh-bed-seats-vaccant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इस बार बीएड की 13 हजार सीटें रह गईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इस बार बीएड की 13 हजार सीटें रह गईं खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इस बार विभिन्न कॉलेजों में बीएड की 13 हजार सीटें खाली रह गईं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजक लविवि ने सत्यापन के बाद बीएड की कुल एक लाख 96 हजार सीटों में से एक लाख 83 हजार सीटों पर दाखिले होने के बात कही है।
विज्ञापन
बता दें, इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। सभी चरणों की काउंसलिंग के बाद विभिन्न कॉलेजों में बीएड की करीब 43 हजार सीटें खाली रह गई थीं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन होने की वजह से 15 जुलाई तक बीएड की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
लिहाजा विवि ने सीटें खाली रहने पर कॉलेजों को 15 जुलाई तक दाखिले का मौका दिया था। हालांकि इसमें शर्त थी कि दाखिला सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को दिया जाएगा, जो प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों और उन्हें अब तक सीट आवंटित नहीं हुई हो। सत्यापन के बाद लविवि ने 13 हजार सीटें खाली रहने की बात कही है।
विज्ञापन