{"_id":"693494ebca7a59116805aa7c","slug":"uttar-pradesh-and-himachal-pradesh-in-the-finals-of-the-blind-cricket-tournament-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1505386-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश फाइनल में
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा स्मारक राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका मुकाबला रविवार को हिमाचल प्रदेश से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 30 रन से हराया।
शनिवार को टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय के मैदान पर हुए पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाए। रजत ने 41 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चंदन ने नाबाद 49 और अजीत बाबू ने नाबाद 36 रन बनाए।
दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 1824 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच हिमाचल प्रदेश के सनी ने नाबाद 88 रन बनाए। पंजाब की ओर से सूरज तिवारी और हरिंदर ने 30-30 रन बनाए। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन असिस्टेंट सालीसिटर जनरल भारत सरकार सूर्यभान पांडेय ने किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन इंटरनेशनल क्रिकेटर कर्ण शर्मा करेंगे। मौके पर खिलाड़ी अंकित राजपूत और कलाकार संजय गगनानी मौजूद रहेंगे।