फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   User charge increased by 10 rupees

जनसेवा केंद्रों से आवेदन करना 10 रुपये महंगा, अब 30 रुपये देना होगा शुल्क

Wed, 09 Dec 2020 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
User charge increased by 10 rupees
जनसेवा केंद्रों से आवेदन करना 10 रुपये महंगा, अब 30 रुपये देना होगा शुल्क
विज्ञापन

जनसेवा केंद्रों से राशन कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित 20 से अधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करना महंगा हो गया है।
शासन के निर्देश बाद इन केंद्रों पर लिया जाने वाले यूजर चार्ज में बीते दिनों 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। अब आवेदक को 30 रुपये देने पड़ेेंगे।
केंद्र संचालकों ने बताया कि सालों से यूजर चार्ज में बदलाव न होने से तय 20 रुपये शुल्क में से कमीशन के मात्र चार से पांच रुपये ही मिलते थे।
अब आठ से 10 रुपये तक कमीशन मिलने से आय भी बढ़ेगी। इसके साथ ही अब हर जिले में जनसेवा केंद्रों के संचालन को दो डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर होंगे। इससे जनसेवा केंद्रों के संचालन में आसानी के साथ जरूरतमंदों को भी काम काज कराने में सहूलियत होगी।

बदली व्यवस्था से 60 फीसदी सेवाएं बाधित
जिले के 60 फीसदी जन सेवा केंद्रों पर संचालन व्यवस्था बदलने से सेवाएं बाधित हुई हैं। ऐसे में बढ़ी संख्या में लोग सुविधाओं के लिए आवेदन न कर पाने से परेशान भटक रहे हैं। बदली व्यवस्था के तहत ई- डिस्ट्रिक्ट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां बदली गयी हैं। जिले के 1242 जनसेवा केंद्रों का संचालन दो कंपनियों में बराबर बांट दिया गया। हालांकि, अनुबंध की औपचारिकता पूरी न होने से करीब 60 फीसदी केंद्र एक्टीवेट न हो पाने से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed