फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Used to deal with teenagers too

जिस्मफरोशी के साथ किशोरियों का सौदा भी करता था हैवान

Sat, 27 Jul 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Used to deal with teenagers too
किशोरियों ने पूछताछ में दी सनसनीखेज जानकारी, जिस्मफरोशी के साथ उनका सौदा भी करता था हैवान
विज्ञापन

किशोरियों को नशा देकर जिस्मफरोशी कराने वाला हैवान इंदिरानगर के मुंशी पुलिया में रहने वाला विजय बदरी उर्फ बंगाली उनका सौदा भी करता था।
यह सनसनीखेज खुलासा बृहस्पतिवार सुबह बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से पकड़ी गई किशोरियों ने किया है। उनका कहना है कि विजय बदरी छह साल से चारबाग में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार कर रहा है।
इस दौरान उसने कई लड़कियों को बेचा है। पूछताछ में यह भी पता चला कि विजय बदरी के गंदे धंधे को स्थानीय पुलिस के साथ ही जगरानी अस्पताल के पास रहने वाले एक सफेदपोश का भी संरक्षण था। पुलिस सफेदपोश के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि विजय बदरी उर्फ बंगाली चारबाग रेलवे स्टेशन पर चोरी व अन्य छोटी-मोटी वारदातें करता था इसलिए वहां उसके गिरोह के कई सदस्य अब भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह साल से वह चारबाग रेलवे स्टेशन पर किशोरियों का सौदा कर रहा था। किशोरियों ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है। आरपीएफ ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी है।
उधर, गाजीपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी विजय बदरी उर्फ बंगाली को जेल भेज दिया गया है। बदरी को जल्द रिमांड पर लिया जाएगा।
मालूम हो कि बृहस्पतिवार सुबह बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रही हजरतगंज के बालू अड्डा निवासी व मूलरूप से असम की और यहां इंदिरानगर में रहने वाली दो किशोरियां बाराबंकी के सुगौली निवासी व गुडंबा के लड़के के साथ पकड़ी गई थीं।
पूछताछ में चारों ने बताया कि इंदिरानगर के मुंशी पुलिया में रहने वाला एक पैर से विकलांग विजय बदरी उर्फ बंगाली उन्हें नशा पिलाकर जिस्मफरोशी कराता है।
उसके डर से वह लखनऊ छोड़कर बाराबंकी जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए थे। आरपीएफ ने विजय बदरी को दबोचकर उसके खिलाफ गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।
किशोरियों से जिस्मफरोशी का बड़ा रैकेट, बदरी सिर्फ मोहरा, चेहरा कोई और
विजय बदरी किशोरियों और किशोरों से नशे, जिस्मफरोशी, चोरी और नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का एक बड़ा रैकेट चला रहा था। अधिकारियों का यह भी कहना है कि विजय बदरी सिर्फ एक मोहरा है। इस रैकेट के पीछे कुछ बड़े चेहरे भी हो सकते हैं। अब तक विजय बदरी ने कितनी किशोरियों को बेचा? जिन किशोरियों को बेचा गया है, वह कहां हैं? उनकी हालत कैसी है? कहीं यह रैकेट शोषण के बाद किशोर-किशोरियों के अंगों की तस्करी तो नहीं कर रहा? पुलिस को इसकी गहराई से पड़ताल करनी चाहिए। अधिकारियों ने पुलिस से रैकेट की जड़े खोदने की अपेक्षा जताई है।

दो और किशोरियों से कराता था जिस्मफरोशी, निशातगंज के युवक से किया सौदा
किशोरियों ने पूछताछ में बताया कि विजय बदरी दो और किशोरियों से जिस्मफरोशी कराता था। उन्हें नशे के इंजेक्शन देता था। कई साल तक नशे के इंजेक्शन देने से किशोरियां शारीरिक रूप से अशक्त हो गई थीं। इसके बाद दोनों को निशातगंज के एक युवक को बेच दिया। पुलिस किशोरियों से मिली जानकारी के साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed