{"_id":"67ad04e0a324fbad24013efa","slug":"use-of-inferior-material-in-drain-construction-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1075314-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल
विज्ञापन
घटिया सामग्री से होता नाला निर्माण।
बीकेटी। नगर पंचायत के भोलापुरवा वार्ड में बनाए जा रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो बार नोटिस के बावजूद कार्यदायी संस्था गुणवत्ता को नजरअंदाज कर रही है। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन वह भी लापरवाही बरत रहे हैं।
भोलापुरवा वार्ड में 40 लाख रुपये की लागत से 300 सौ मीटर लंबे नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। 21 जनवरी को नगर पंचायत कार्यालय से कार्यदायी संस्था को मानक के मुताबिक काम न करने पर नोटिस मिला था। इसकी एक प्रतिलिपि नगर पंचायत से संबद्ध नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को भी भेजी गई।
जूनियर इंजीनियर से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी। सुधार न होने पर 11 फरवरी को फिर नोटिस दिया गया। तब भी बुधवार को घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी इंद्रभान ने बताया कि, संस्था को नोटिस जारी करवाकर जूनियर इंजीनियर शनि विश्वकर्मा से सामग्री की लैब टेस्टिंग का निर्देश दिया गया। जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।