फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   US companies deligation to meet yogi adityanath to invest in Uttar Pradesh.

यूपी में निवेश करना चाहती हैं 20 अमेरिकी कंपनियां, योगी से मिलेगा डेलीगेशन

Fri, 20 Oct 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Oct 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
US companies deligation to meet yogi adityanath to invest in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अमेरिका की करीब 20 बड़ी कंपनियों ने प्रदेश में निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। इनमें बोइंग, कारगिल, मर्क, मेडट्रॉनिक, प्रेट एंड व्हिटनी, कोका कोला, मास्टर कार्ड, उबर, फेसबुक, हनीवेल, जीई हेल्थ, पीएंडजी, अजूर पावर जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के साथ इन कंपनियों के प्रतिनिधि सोमवार को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन


भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में यूपी की भूमिका भी अहम होने जा रही है। यह पहला मौका है जब एक साथ इतनी विदेशी कंपनियां खुद प्रदेश में निवेश के लिए आगे आई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल ने यूपी में निवेश प्रति रुचि दिखानी शुरू की है। जून-जुलाई में राज्य सरकार और काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल के बीच दो दौर की बैठक भी हो चुकी है। अब इन कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे सीएम योगी से रू-ब-रू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा रुचि

US companies deligation to meet yogi adityanath to invest in Uttar Pradesh.
demo pic

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिका की बड़ी कंपनियों ने खास तौर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, पेयजल, सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छुक हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी जीई पीपीपी मॉडल पर यहां हेल्थ केयर में भागीदारी करने में रुचि दिखाई है। हृदय रोगों पर काम कर रही कंपनी मेडट्रोनिक प्रदेश में कार्डियक सेंटर के साथ ही कमजोर वर्ग व गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के इलाज के लिए निवेश की इच्छुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed