फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urdu teachers to be recruited in primary schools.

स्कूलों में होगी 3,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती

Tue, 21 Jul 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jul 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Urdu teachers to be recruited in primary schools.

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में उर्दू के 3,500 सहायक अध्यापकों की जल्द भर्ती होगी। बेसिक शिक्षा विभाग भर्ती से पहले 3,500 उर्दू शिक्षकों के पदों का सृजन कराएगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में सहमति बन गई है। उर्दू शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए टीईटी पास मोअल्लिम वाले पात्र होंगे।

बताया जा रहा है कि सपा सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में इन भर्तियों के जरिये अभी से मुस्लिम वोटर कार्ड खेलने की तैयारी में है।

अखिलेश सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्ष 2013 में प्राइमरी स्कूलों में 4,280 उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए तीन चरणों की काउंसलिंग कराई जा चुकी है, जिसमें 2,341 पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं और 1,939 पद अभी भी खाली हैं।

विज्ञापन

वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा

Urdu teachers to be recruited in primary schools.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक बुलाई गई थी। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता, मोअल्लिम-ए-उर्दू वेल्फेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संरक्षक आफताब आलम के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में उर्दू शिक्षक के रिक्त 1,939 पदों को जल्द भरने के साथ 2,500 और पद सृजन करने पर सहमति बनी। मुख्य सचिव ने कहा है कि प्राइमरी स्कूलों में उर्दू के सहायक अध्यापकों के पदों के सृजन की प्रक्रिया जल्द शुरू करा दी जाए।

इसके आधार पर सचिव बेसिक शिक्षा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय से जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त करते हुए वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed