फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urdu teachers recruitment on 1939 posts.

1939 पदों पर फिर होगी शिक्षकों की भर्ती, यहां देखें

Thu, 30 Apr 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
Urdu teachers recruitment on 1939 posts.

प्राइमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के खाली 1939 पदों को भरने के विकल्पों पर नए सिरे से विचार शुरू हो गया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इन पदों को भरने के लिए विकल्पों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


बैठक में सुझाव दिया गया कि रिक्त पदों को भरने के लिए दुबारा जारी विज्ञापन को रद्द करते हुए पहले में हुए आवेदन के आधार पर ही भर्तियां की जाएं। मुख्य सचिव ने सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता से इसके आधार पर जल्द प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में 4280 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकालते हुए 9 जुलाई से 20 अगस्त 2013 तक आवेदन लिए थे।

इसमें मोअल्लिम और उर्दू बीटीसी वालों को पात्र माना गया तथा अदीब कामिल को स्नातक व अदीब माहिर को इंटर के समकक्ष माना गया। वहीं अदीब को हाईस्कूल के बराबर नहीं मानते काउंसलिंग में शामिल नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुई तीन चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया

Urdu teachers recruitment on 1939 posts.

इस बीच तीन चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया में 2341 शिक्षकों के पदों को भर लिया गया। अदीब वालों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो फैसला उनके पक्ष में आया।

फिर बेसिक शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर संशोधित शासनादेश जारी करते हुए अदीब वालों से ऑनलाइन आवेदन मांग लिए। इसमें करीब 23,765 आवेदन आए।

इसके विरोध में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल करने वाले हाईकोर्ट चले गए और तर्क दिया कि पहले की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और नए सिरे से आवेदन ले लिए गए। हाईकोर्ट ने इसके आधार पर दूसरे विज्ञापन को रद्द करने का आदेश दे दिया।

अब यह विचार किया जा रहा है कि उर्दू शिक्षकों के रिक्त 1939 पदों को पहले में दिए गए विज्ञापन के आधार पर भर लिया जाए, लेकिन इसमें अदीब के साथ यूपी मदरसा बोर्ड से मुंसी व मौलवी करने वालों को भी हाईस्कूल के समकक्ष मानते हुए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed